Home Top News मां के निधन पर भावुक हुए योगी आदित्यनाथ, कुछ ऐसे दी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

मां के निधन पर भावुक हुए योगी आदित्यनाथ, कुछ ऐसे दी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

by Preeti Pal 21 November 2026, 7:33 AM IST
21 November 2026, 7:33 AM IST
मां के निधन पर भावुक हुए योगी आदित्यनाथ, कुछ ऐसे दी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Yogi Adityanath Mother: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया. उत्तराखंड में उनके निधन की खबर से पैतृक गांव पंचूर और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी मां को एक बेहद संक्षिप्त लेकिन भावुक संदेश के जरिए श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा, ‘मां… ओम शांति.’

धामी ने भी जताया शोक

मां के निधन के बीच भी योगी आदित्यनाथ अपने सार्वजनिक दायित्वों का निर्वहन करते रहे. हालांकि, शुक्रवार को वो उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे. वहां उन्होंने मां सावित्री देवी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इगास पर्व की सुबह सावित्री देवी ने अंतिम सांस ली. इस दुखद खबर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शोक व्यक्त किया. उन्होंने योगी आदित्यनाथ की मां के निधन को बेहद दुखद बताया और उनके प्रति संवेदनाएं जाहिर कीं. धामी ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. उन्होंने योगी आदित्यनाथ के अपने सार्वजनिक दायित्वों को निभाते रहने को उनके कर्तव्य और समर्पण का उदाहरण बताया. साथ ही, इस कठिन समय में उन्हें शक्ति देने की प्रार्थना की.

CM योगी आदित्यनाथ को मातृशोक : 91 वर्ष की आयु में माता सावित्री देवी ने पैतृक गांव में ली अंतिम सांस

ओम बिरला ने भी भेजा संदेश

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शोक संदेश भेजा. उन्होंने कहा कि सावित्री देवी के निधन की खबर सुनकर उन्हें गहरा दुख हुआ है और उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं. अपने संदेश में ओम बिरला ने मां के महत्व को भावुक शब्दों में समझाया. उन्होंने कहा कि मां केवल जन्म देने वाली नहीं होती, बल्कि स्नेह, ममता, त्याग, करुणा और निस्वार्थ प्रेम की जीवंत प्रतिमा होती है. मां की गोद जीवन का पहला सहारा होती है और उसके आशीर्वाद से बड़ा कोई खजाना नहीं है. उन्होंने कहा कि मां के जाने से जो खालीपन पैदा होता है, उसे कभी भरा नहीं जा सकता. ओम बिरला ने ये भी कहा कि मां भले ही शारीरिक रूप से साथ न रहे, लेकिन उसका प्यार, आशीर्वाद और दिए गए संस्कार हमेशा बच्चों के जीवन में जीवित रहते हैं. उन्हें विश्वास है कि सावित्री देवी के संस्कार और जीवन मूल्यों की यादें योगी आदित्यनाथ को आगे भी कर्तव्य के रास्ते पर मजबूती देंगी.

प्रधानमंत्री ने की फोन पर बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात कर उनकी मां के निधन पर संवेदना व्यक्त की. वहीं, महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवास बैठक में सावित्री देवी को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. इस बैठक में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य तथा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मौजूद रहे. मां के निधन से योगी आदित्यनाथ के पैतृक गांव पंचूर सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है. इस मुश्किल घड़ी में कई नेताओं ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत सावित्री देवी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

News Source: ANI

शीतलहर से बचाव के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम, सभी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल अलर्ट मोड पर

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?