Home Top News संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा पर शिकंजा, इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी

संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा पर शिकंजा, इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी

by Neha Singh 22 August 2026, 7:56 AM IST (Updated 22 August 2026, 7:59 AM IST)
22 August 2026, 7:56 AM IST (Updated 22 August 2026, 7:59 AM IST)
Sharik Satha

Shariq Satha: उत्तर प्रदेश के संभल में 24 नवंबर, 2024 को हुई हिंसा के मास्टरमाइंड, भगोड़े गैंगस्टर शारिक साठा के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है. संभल के पुलिस अधीक्षक (जो अब बिजनौर के एसपी हैं) कृष्ण कुमार बिश्नोई ने रिपोर्टरों को बताया कि 24 नवंबर, 2024 की हिंसा के मास्टरमाइंड साठा को पहले एक कोर्ट ने भगोड़ा अपराधी घोषित किया था और उसकी संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई शुरू की गई थी. जरूरी फॉर्मैलिटी पूरी होने के बाद, उत्तर प्रदेश पुलिस ने सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) से अपील की थी कि वह इंटरपोल से उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाए.

प्रत्यर्पण की तैयारी

साठा जाली पासपोर्ट का इस्तेमाल करके दुबई भाग गया था और उसके परिवार के सदस्य अक्सर वहां जाते रहे हैं. पुलिस ने उस पर कड़ी नजर रखी और CBI को एक डिटेल्ड डोजियर सौंपा, जिसने बाद में इंटरपोल के साथ मिलकर रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया. बिश्नोई ने कहा कि अब उसे गिरफ्तार करने और जिस भी देश में वह है, वहां से प्रत्यर्पित करने की कोशिश की जाएगी, ताकि 24 नवंबर, 2024 की घटना के साथ-साथ उसके खिलाफ पहले से दर्ज 55 से 60 दूसरे क्रिमिनल केस के लिए भी उस पर कानूनी कार्रवाई हो सके.

दो साल पहले हुई थी हिंसा

24 नवंबर, 2024 को संभल में तनाव तब शुरू हुआ, जब शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान विरोध कर रहे स्थानीय लोगों की सुरक्षा बलों से झड़प हो गई. दूसरे पक्ष के लोगों ने दावा किया गया था कि उस जगह पर पहले हरिहर मंदिर था और स्थानीय मुस्लिम इसे मस्जिद मानते हैं. इस अशांति में चार लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए. SP ने कहा कि जांच के दौरान साठा संभल हिस्सा में मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सामने आया. उन्होंने कहा कि वह सालों पहले देश छोड़कर भाग गया था और तब से फरार है. कई पुलिस रेड के बावजूद, साठा का पता नहीं चल सका, जिसके बाद भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 84 के तहत उसके घर पर एक नोटिस चिपकाया गया.

क्या है रेड कॉर्नर नोटिस

बिश्नोई ने कहा कि साता के खिलाफ पहले ही एक लुकआउट सर्कुलर जारी किया जा चुका था. बता दें, रेड कॉर्नर नोटिस इंटरपोल की तरफ से दुनिया भर की लॉ-एनफोर्समेंट एजेंसियों को भेजा गया एक इंटरनेशनल रिक्वेस्ट है, जिसमें किसी ऐसे व्यक्ति को ढूंढने और प्रोविजनल रूप से गिरफ्तार करने के लिए कहा जाता है, जो मुकदमा चलाने या सजा काटने के लिए वॉन्टेड हो. पुलिस के मुताबिक, साठा नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) और उत्तर प्रदेश में गाड़ी चोरी समेत कई संगठित आपराधिक गतिविधियों में शामिल था और विदेश से काम करता था.

FBI की वांटेड लिस्ट में मेजर सिंह, जग्गू भगवानपुरिया गैंग से कनेक्शन, ड्रग्स-हथियार तस्करी का आरोप

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?