Home Top News TMC ने जारी की 291 प्रत्याशियों की सूची जारी, 52 महिलाओं को दिया टिकट; युवाओं को दिया मौका

TMC ने जारी की 291 प्रत्याशियों की सूची जारी, 52 महिलाओं को दिया टिकट; युवाओं को दिया मौका

by Sachin Kumar
0 comment
TMC releases list of 291 candidates

Bengal Elections : पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने भी बिगुल फूंक दिया और 291 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. इसी बीच पार्टी ने कहा कि वह मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी.

Bengal Elections : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान होने के बाद सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है. पार्टियों के बीच में जुबानी जंग भी तेज हो गई है और अपने उम्मीदवारों का भी एलान करना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में तृणमूल कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है और इसमें 291 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है. ममता बनर्जी ने कोलकाता के कालीघाट स्थित अपने आवास से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की और कहा कि पार्टी इस बार भी जीत की परंपरा को बनाए रखने के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरेगी.

युवाओं को भी दिया टिकट

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए कहा कि टीएमसी ने इस बार अनुभवी नेताओं के साथ युवाओं को भी टिकट दिया है और टिकट वितरण के दौरान संतुलन बनाने का काम किया. सूची में मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट दिया गया है और कुछ सीटों पर नए चेहरों को मैदान में उतारा गया है. खास बात यह रही कि भवानीपुरी से ममता बनर्जी चुनाव लड़ने जा रही है और यहां पर उनका मुकाबला बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी से होने वाला है.

क्यों है भवानीपुर इतना महत्वपूर्ण

मामला यह है कि सीएम ममता दो सीटों से मैदान में उतरती रही हैं. इसमें से एक भवानीपुर और दूसरी सीट है नंदीग्राम. पिछली बार नंदीग्राम में ममता बनर्जी का मुकाबला शुभेंदु से हुआ था लेकिन वह वहां से चुनाव हार गईं. हालांकि, भवानीपुर से उन्होंने जीत हासिल कर ली. इस बार मुकाबला पहले से ज्यादा महत्वपूर्ण है, जहां पर नदींग्राम और भवानीपुर से बीजेपी ने शुभेंदु को मैदान में उतारा है. ऐसे में सवाल खड़ा हो गया है कि क्या नंदीग्राम के बाद शुभेंदु भवानीपुर में भी ममता बनर्जी को हरा पाएंगे?

291 उम्मीदवारों की सूची जारी

कोलकाता में सीएम ममता बनर्जी और पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने प्रदेश में होने वाले दो चरणों में चुनाव के लिए 291 प्रत्याशियों का एलान कर दिया है. इनमें 52 महिलाएं, 95 अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति और 47 अल्पसंख्यक शामिल हैं. इसके अलावा टीएमसी ने बाकी बची तीन सीटें भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा के लिए छोड़ दिया है. दार्जिलिंग की तीन सीटों पर टीएमसी चुनाव नहीं लड़ेगी.

यह भी पढ़ें- पाक हमले में तबाह हुए अस्पताल से निकाले गए शव, जानें क्या बोले अफगानिस्तान और भारत?

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?