Home Top News कोलकाता : सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट में बवाल! SFI-ABGP के कार्यकर्ता भिड़े

कोलकाता : सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट में बवाल! SFI-ABGP के कार्यकर्ता भिड़े

by Sachin Kumar 27 September 2026, 7:46 PM IST
27 September 2026, 7:46 PM IST
Uproar at Satyajit Ray Film and Television Institute

Kolkata News: कोलकाता के सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI) में रविवार को दो गुटों के बीच झड़प की खबर सामने आई है. आरोप है कि रविवार को संस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग कथित तौर पर आक्रामक और भड़काऊ भाषण दे रहे थे. इस दौरान कुछ छात्रों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद कैंपस में विवाद बढ़ गया और कुछ लोगों ने कथित तौर पर हमला कर दिया. कार्यक्रम के दौरान SFI और अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत यानी ABGP से जुड़े लोगों के बीच झड़प होने की बात सामने आई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने संस्थान के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है.

ऑडिटोरियम में ABGP का चल रहा था कार्यक्रम

बताया जा रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में दोनों गुट आपस में भिड़ गए और कुछ प्रोफेसर के साथ मारपीट भी की गई है. जानकारी से पता चला है कि SRFTI के ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान कुछ राजनीतिक उकसावे की वजह से तनाव पैदा हो गया और छात्रों के बीच में तीखी नोकझोंक हो गई.

जंगल में कत्ल, 24 साल की फरारी और फिर बना दर्जी : दिल्ली पुलिस ने मानेसर से शातिर कातिल को ऐसे दबोचा

वामपंथियों ने लोगों को निशाना बनाया

इंस्टीट्यूट में जारी तनाव के बीच विश्व हिंदू परिषद के इंद्रनील मुखर्जी ने कहा कि भारत सरकार का कंज्यूमर से जुड़ा एक प्रोग्राम चल रहा था. साथ ही ऐसे कार्यक्रम अक्सर होते रहते हैं और SRFTI भारत सरकार का ही एक संस्थान है. यह कार्यक्रम सुबह से ही चल रहा था. हम किसी दूसरे प्रोग्राम में व्यस्त थे, तभी अचानक अलगाववादियों और अति-वामपंथियों ने कार्यक्रम में शामिल लोगों को निशाना बनाया.

महिला छात्राएं कैंपस के अंदर ही थीं

मुखर्जी ने आगे कहा कि रविवार होने के कारण महिला छात्राएं कैंपस के अंदर ही थीं. वे बाहर आईं और कार्यक्रम में आए लोगों से भिड़ गईं. हमें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि वहां ऐसा कोई प्रोग्राम हो रहा है. हमने टीवी पर देखा कि इन छात्रों ने सबको कैंपस से बाहर निकाल दिया और कहा कि कार्यक्रम को आगे नहीं चलने दिया जाएगा. साथ ही उन्होंने कार्यक्रम रुकवा दिया और महिलाओं व बच्चों के साथ मारपीट की. उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना के बाद हमने तत्काल पुलिस को सूचना दी. पुलिस को सब पता है. हम पुलिस से बस 15 मिनट के लिए अंदर जाने देने की मांग कर रहे हैं.

SIR हुआ आसान : अब BLO घर-घर जाकर जुटाएंगे दस्तावेज, दिल्ली-महाराष्ट्र में बढ़ी समय सीमा

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?