Home Lifestyle इस Season छा जाएंगी ये साड़ियां, पहनकर Wedding Guests को फंक्शन में मिलेगा रॉयल लुक

इस Season छा जाएंगी ये साड़ियां, पहनकर Wedding Guests को फंक्शन में मिलेगा रॉयल लुक

by Preeti Pal 20 May 2026, 1:03 PM IST (Updated 20 May 2026, 1:26 PM IST)
20 May 2026, 1:03 PM IST (Updated 20 May 2026, 1:26 PM IST)
इस Season छा जाएंगी ये साड़ियां, पहनकर Wedding Guests को फंक्शन में मिलेगा रॉयल लुक

Saree for Wedding Guests: शादी का कार्ड हाथ में आते ही सबसे पहले दिमाग में यही सवाल घूमता है कि, आखिर पहनें क्या? हर कोई चाहता है कि उसका लुक ऐसा हो जो फोटो में भी शानदार लगे और पूरे फंक्शन में कंफर्ट भी दे. ऐसे में साड़ी हमेशा सबसे परफेक्ट ऑप्शन मानी जाती है. ट्रेडिशनल भी, स्टाइलिश भी और हर उम्र पर खूबसूरत भी. साल 2026 में वेडिंग गेस्ट फैशन पूरी तरह कंफर्ट और एलिगेंस के कॉम्बिनेशन पर फोकस कर रहा है. लाइट फैब्रिक, रिच एम्ब्रॉयडरी और मॉडर्न स्टाइलिंग वाली साड़ियां इस साल ट्रेंड में हैं. ऐसे में अगर आप भी इस वेडिंग सीजन सबसे अलग और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो ये साड़ियां अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करें.

SAREE

कांजीवरम साड़ी

ट्रेडिशनल वेडिंग फंक्शन के लिए सिल्क साड़ियां हमेशा पहली पसंद रहती हैं. कांजीवरम सिल्क साड़ी हमेशा ही ट्रेंड में रहती है. गोल्ड ज़री बॉर्डर और रिच कलर्स वाली ये साड़ियां बहुत रॉयल लुक देती हैं. मैजेंटा, रॉयल ब्लू और गोल्डन येलो जैसे कलर्स शादी के फंक्शन के लिए बेस्ट हैं.

SAREE

बनारसी सिल्क

बनारसी सिल्क साड़ी का क्रेज कभी कम नहीं होता. खूबसूरत ज़री वर्क और ब्रोकैड डिज़ाइन आपके लुक में ग्रेस एड कर देते हैं. खासकर शाम की शादी या रिसेप्शन में ये साड़ियां एलिगेंट लगती हैं. अगर आप क्लासी लेकिन रिच लुक चाहती हैं, तो बनारसी साड़ी बेस्ट चॉइस हो सकती है.

SAREE

पटोला साड़ी

इस सीजन के लिए पैठानी साड़ी और पटोला साड़ी भी अच्छा ऑप्शन है. मोर पैटर्न और रंग-बिरंगे बॉर्डर वाली ये साड़ियां काफी यूनिक लुक देती हैं. यानी अगर आप भीड़ से अलग दिखना चाहती हैं, तो इन साड़ियों को भी अपने वॉर्डरोब का हिस्सा बना सकती हैं.

यह भी पढ़ेंःअब सिर्फ लहंगा नहीं! Summer Wedding Fashion में को ऑर्ड और शरारा का भी दिखेगा जलवा

SAREE

ऑर्गेंजा साड़ी

अब बात करते हैं रिसेप्शन और कॉकटेल पार्टी की. इसके लिए लड़कियां ऐसा आउटफिट चाहती हैं जो स्टाइलिश भी लगे और कैरी करने में ईजी भी हो. ऐसे में ऑर्गेंजा साड़ी सबसे ज्यादा ट्रेंड में है. लाइट फैब्रिक और सॉफ्ट लुक इन साड़ियों को ड्रीमी बनाते हैं.

शिफॉन और जोर्जेट

अगर आपको ज्यादा कम्फर्ट चाहिए, तो जोर्जेट और शिफॉन साड़ी शानदार ऑप्शन हैं. ये साड़ियां काफी आसानी से ड्रेप होती हैं और लंबे फंक्शन में भी हेवी फील नहीं होने देतीं. हैवी एम्ब्रॉयडर्ड ब्लाउज के साथ इनका लुक और भी शानदार लगता है.

नेट साड़ी

ग्लैमरस रिसेप्शन लुक के लिए नेट साड़ी भी काफी ज्यादा पसंद की जा रही है. सीक्विन, बीडवर्क और स्टोन एम्ब्रॉयडरी वाली नेट साड़ियां नाइट फंक्शन में शाइन करती हैं. यही वजह है कि यंग लड़कियां नेट साड़ी पहनना काफी ज्यादा पसंद करती हैं.

स्टाइलिंग टिप्स

स्टाइलिंग में इस साल मिनिमल जूलरी का ट्रेंड ही चल रहा है. अगर साड़ी हैवी है तो लाइट गोल्ड जूलरी अच्छी लगती है. वहीं, सिंपल साड़ी के साथ पोल्की या कुंदन ईयररिंग्स पूरा लुक बदल देते हैं. ब्लाउज डिज़ाइन में भी स्लीवलेस, डीप वी-नेक और केप स्टाइल खूब पसंद किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः Janhvi Kapoor का साड़ी कलेक्शन! कभी मोतियों की चमक, कभी रॉयल ज़री; पहनकर आप भी हर लुक में लगें प्यारी

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?