Home Lifestyle Janhvi Kapoor का साड़ी कलेक्शन! कभी मोतियों की चमक, कभी रॉयल ज़री; पहनकर आप भी हर लुक में लगें प्यारी

Janhvi Kapoor का साड़ी कलेक्शन! कभी मोतियों की चमक, कभी रॉयल ज़री; पहनकर आप भी हर लुक में लगें प्यारी

by Preeti Pal 19 May 2026, 5:30 PM IST
19 May 2026, 5:30 PM IST
Janhvi Kapoor का साड़ी कलेक्शन! कभी मोतियों की चमक, कभी रॉयल ज़री; पहनकर आप भी हर लुक में लगें प्यारी

Janhvi Kapoor Sari Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा खूबसूरती और स्टाइल की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं. यही वजह है कि आज हम आपके लिए एक्ट्रेस के साड़ी लुक्स लेकर आए हैं. आप भी वेडिंग सीजन के लिए उनसे इंस्पिरेशन ले सकती हैं.

जान्हवी कपूर सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि फैशन की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं. खासतौर पर उनका साड़ी स्टाइल हर बार सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है. उनकी खास बात ये है कि वो साड़ी को सिर्फ ट्रेडिशनल आउटफिट की तरह नहीं पहनतीं, बल्कि हर बार उसे नए और मॉडर्न ट्विस्ट के साथ कैरी करती हैं. कभी शियर ड्रेप, कभी फ्लोरल प्रिंट तो कभी पर्ल और ज़री से सजी साड़ी पहनकर जान्हवी फैंस का दिल जीत लेती हैं. ऐसे में आज हम उनके साड़ी लुक्स लेकर आए हैं, जो फैशन लवर्स के फेवरेट हैं.

व्हाइट साड़ी

मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई व्हाइट साड़ी में जाह्नवी का लुक बड़ा शानदार लग रहा है. शियर लेयरिंग, डीप नेक ब्लाउज ने इस साड़ी को ट्रेडिशनल से ज्यादा हाई फैशन टच दिया. खुले बाल और ग्लॉसी मेकअप ने उनके पूरे लुक को और एलिगेंट बना दिया.

मां की साड़ी रॉयल खूबसूरती

एक इवेंट में जान्हवी ने अपनी मां श्रीदेवी की पुरानी गोल्ड और ब्लू साड़ी पहनी. पहले इस साड़ी को साल 2017 में श्रीदेवी ने कैरी किया था. ब्लैक वेलवेट ब्लाउज और हेवी ट्रेडिशनल जूलरी के साथ जान्हवी का ये लुक रॉयल लगा. रेड बिंदी और बन हेयरस्टाइल ने पुराने बॉलीवुड ग्लैमर की याद दिला दी.

यह भी पढ़ेंःअब सिर्फ लहंगा नहीं! Summer Wedding Fashion में को ऑर्ड और शरारा का भी दिखेगा जलवा

क्रिस्टल साड़ी

डिजाइनर गौरव गुप्ता की कॉमेट ब्लू साड़ी में जान्हवी ने मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक फैशन का कॉम्बिनेशन दिखाया. शियर फैब्रिक पर लगे व्हाइट क्रिस्टल्स और स्लीवलेस ब्लाउज ने उनके पूरे लुक को ग्लैमरस बना दिया.यह भी पढ़ेंःडिजाइनर गौरव गुप्ता की कॉमेट ब्लू साड़ी में जान्हवी ने मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक फैशन का कॉम्बिनेशन दिखाया. शियर फैब्रिक पर लगे व्हाइट क्रिस्टल्स और स्लीवलेस ब्लाउज ने उनके पूरे लुक को ग्लैमरस बना दिया.

ट्रेडिशनल टच

जान्हवी कपूर का ये लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. ऑर्गेंजा साड़ी में हैंडवर्क, ज़रदोजी और गोल्ड सीक्विन्स के खूबसूरत काम वाली इस साड़ी में वो चांद जैसी खूबसूरत दिख रही थीं. बैकलेस चोली, पर्ल चोकर और नोज स्टड ने इस लुक को पूरी तरह ट्रेडिशनल बना दिया.

कान्स लुक

अपने कान्स डेब्यू के लिए जान्हवी ने कस्टम साड़ी पहनी. व्हाइट ड्रेप के साथ पर्पल और एमरल्ड जूलरी ने एक्ट्रेस के इस इंटरनेशनल लुक को परफेक्ट रेड कार्पेट वाइब दी. स्लीक हेयरस्टाइल ने उनके लुक को कम्पलीट किया.

आइवरी साड़ी

इस आइवरी प्री-ड्रेप्ड साड़ी में जान्हवी कपूर का लुक किसी को भी अपना दीवाना बना सकता है. इस पर पर्ल डिटेलिंग का काम था. इसके साथ मैचिंग ब्लाउज और डायमंड जूलरी के साथ जान्हवी ने इस लुक को कम्पलीट किया.

फ्लोरल डिजाइन

इस लाइटवेट फ्लोरल साड़ी में जान्हवी कपूर का लुक देखकर किसी को भी उनसे प्यार हो जाएगा. गर्मियों के लिए इस तरह की हल्की साड़ियां परफेक्ट रहती हैं. उन्होंने सिल्वर जूलरी, खुले बाल, लाइट मेकअप और माथे पर माइक्रो बिंदी लगाकर अपने साड़ी लुक को और खास बनाया.

यह भी पढ़ेंःCannes के रेड कार्पेट पर जब-जब छाईं Priyanka Chopra, हर लुक बना फैशन का सुपरहिट मोमेंट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?