Home Lifestyle अब सिर्फ लहंगा नहीं! Summer Wedding Fashion में को ऑर्ड और शरारा का भी दिखेगा जलवा

अब सिर्फ लहंगा नहीं! Summer Wedding Fashion में को ऑर्ड और शरारा का भी दिखेगा जलवा

by Preeti Pal 19 May 2026, 11:08 AM IST (Updated 19 May 2026, 11:19 AM IST)
19 May 2026, 11:08 AM IST (Updated 19 May 2026, 11:19 AM IST)
अब सिर्फ लहंगा नहीं! Summer Wedding Fashion में को ऑर्ड, कफ्तान और शरारा का भी दिखेगा जलवा

Summer Wedding Fashion: अगर आपको भी गर्मियों में कोई वेडिंग या फंक्शन अटेंड करना है, तो स्टाइल की टेंशन बिल्कुल ना लें. वैसे भी, अब शादी में सिर्फ लहंगा ही नहीं बल्कि काफी कुछ ट्रेंड करने वाला है. ऐसे में आप भी ट्रेंडी कलेक्शन देख लें.

गर्मियों की शादियों का फैशन अब सिर्फ हेवी लहंगों वाला नहीं रहा. बदलते वेडिंग ट्रेंड्स के साथ लोगों की पसंद भी बदल रही है. आज की शादियां सिर्फ एक दिन का फंक्शन नहीं, बल्कि वेलकम लंच, मेहंदी सनडाउनर, कॉकटेल नाइट और फैमिली ब्रंच जैसे कई इवेंट्स का लंबा सिलसिला बन चुकी हैं. ऐसे में हर मौके पर अलग और स्टाइलिश दिखना जरूरी हो गया है. इसी वजह से बड़े-बड़े डिजाइनर्स भी समर वेडिंग फैशन को नया ट्विस्ट दे रहे हैं. अब को-ऑर्ड सेट, कफ्तान, ट्यूनिक और शरारा जैसे आउटफिट्स को शादी के नए स्टाइल स्टेपल की तरह देखा जा रहा है. ये आउटफिट्स ना सिर्फ ट्रेंडी दिखते हैं, बल्कि गर्मी में काफी ज्यादा कंफर्टेबल भी रहते हैं. वैसे भी, समर वेडिंग्स में अब फोकस सिर्फ भारी कपड़ों पर नहीं, बल्कि स्टाइल और कम्फर्ट के बैलेंस पर है. यही वजह है कि अब वेडिंग वॉर्डरोब में लहंगे के साथ कई स्मार्ट और लाइट फैशन ऑप्शंस भी जगह बना रहे हैं. आज आपके लिए उन्हीं की झलक लेकर आए हैं.

इंडो-वेस्टर्न ड्रेप साड़ी

गर्मी की शादियों का मतलब अब सिर्फ हेवी लहंगे नहीं हैं. बदलते फैशन के साथ लड़कियां अब ऐसे आउटफिट्स चुन रही हैं जो स्टाइलिश होने के साथ कंफर्टेबल भी हों. ऐसे में आप भी अगले फंक्शन के लिए इंडो-वेस्टर्न ड्रेप साड़ी ले सकती हैं.

शरारा सेट

आप किसी भी फंक्शन और तीज त्योहार पर लहंगे और साड़ी की जगह फ्लोई शरारा सेट पहन सकती हैं. ये इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड में भी हैं. आप रात के फंक्शन से लेकर मेहंदी और हल्दी में भी इन्हें ट्राई कर सकती हैं.

को-ऑर्ड सेट

हल्के फैब्रिक वाले पार्टी वियर को-ऑर्ड सेट भी अच्छा ऑप्शन है. ये लाइटवेट होने के साथ-साथ काफी ज्यादा ट्रेंडी भी लगते हैं. यानी स्टाइल और कंफर्ट एक साथ. खास बात ये है कि को-ऑर्ड सेट शादी के हर फंक्शन में अलग और ट्रेंडी लुक देते हैं, वो भी बिना ज्यादा हेवी फील कराए.

अनारकली सूट

अनारकली सूट ह सीजन की पसंद बन चुके हैं. खासतौर से समर वेडिंग सीजन में फैशन का फोकस अब कम्फर्ट और एलिगेंस पर शिफ्ट हो चुका है. यही वजह है कि हर उम्र की महिलाएं अब हेवी लहंगों की बजाय अनारकली सूट पहनना ज्यादा पसंद कर रही हैं.

फ्यूजन वियर

शॉर्ट कुर्ती के साथ स्कर्ट, स्टाइलिश पलाज़ो सेट और जैकेट वाले एथनिक लुक्स अब वेडिंग फैशन में तेजी से जगह बना रहे हैं. खासकर दिन की शादियों में पेस्टल शेड्स और सॉफ्ट मेकअप के साथ ये आउटफिट्स बहुत फ्रेश और एलिगेंट लगते हैं.

स्टेटमेंट साड़ियां

स्टेटमेंट साड़ियां भी अब फैशन लिस्ट में टॉप की तरफ जा रही हैं. इस तरह के लुक्स ना सिर्फ कैमरे में शानदार दिखते हैं, बल्कि पूरे फंक्शन में आपको कंफर्टेबल भी रखते हैं. ऐसे में अपनी वेडिंग शॉपिंग करने से पहले, स्टेटमेंट साड़ी को भी ऑप्शन की तरह रख सकती हैं.

यह भी पढ़ेंःCannes के रेड कार्पेट पर जब-जब छाईं Priyanka Chopra, हर लुक बना फैशन का सुपरहिट मोमेंट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?