Summer Vacation in India: गर्मियों की छुट्टियां आते ही लोग विदेश घूमने और डेस्टिनेशन वेडिंग्स की प्लानिंग में जुट जाते हैं. हालांकि, इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक खास अपील ने ट्रैवल ट्रेंड को नया मोड़ दे दिया है. पीएम मोदी ने हाल ही में लोगों से अगले एक साल तक गैर-जरूरी फॉरेन टूर और विदेश में होने वाली डेस्टिनेशन वेडिंग को टालने की अपील की. उन्होंने इसे नेशनल रिस्पांसिबिलिटी बताते हुए कहा कि इस टाइम देश को विदेशी मुद्रा भंडार बचाने की जरूरत है. खासकर तब जब मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने की वजह से एनर्जी क्राइसेस का असर दुनिया भर की इकोनॉमी पर पड़ रहा है. दरअसल, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और फॉरेन टूर पर बढ़ते खर्च ने भारत के फॉरेक्स रिजर्व पर प्रेशर बढ़ा दिया है. पीएम मोदी की ये अपील खास तौर पर उन लोगों के लिए है, जो पिछले कुछ सालों में फॉरेन वेकेशन और डेस्टिनेशन वेडिंग्स की तरफ तेजी से अट्रैक्ट हुए हैं. लेकिन अच्छी बात ये है कि भारत में ही ऐसी कई शानदार जगहें मौजूद हैं, जो किसी फॉरेन लोकेशन से कम नहीं हैं. खासकर गर्मियों में देश के खूबसूरत हिल स्टेशन लोगों को राहत, सुकून और शानदार नजारे देते हैं. 2026 की समर हॉलीडे लिस्ट के लिए भारत के कई ऐसे शहर और गांव हैं, जो आपको विदेश वाले नज़ारे से कम मज़ा नहीं देंगे. यानी बजट में आप खूबसूरती के साथ-साथ सुकून का भी आनंद ले सकते हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए भारत की उन खूबसूरत जगहों की लिस्ट लेकर आए हैं, जहां आप अपनी समर वेकेशन को और यादगार बना सकते हैं.

शिमला- हिमाचल प्रदेश
अगर गर्मी से राहत चाहिए और पहाड़ों के बीच सुकून भरे पल बिताने हैं, तो हिमाचल प्रदेश का शिमला आपके लिए परफेक्ट समर वेकेशन डेस्टिनेशन है. हर साल हजारों लोग यहां की ठंडी हवाओं, खूबसूरत वादियों और कॉलोनियल चार्म का मजा लेने पहुंचते हैं. मई-जून में यहां का मौसम बड़ा प्यारा और टेंपरेचर आमतौर पर 15 से 28 डिग्री के बीच रहता है.
यह भी पढ़ेंःये 6 खूबसूरत Indian Destinations चिलचिलाती गर्मी में देंगी सुकून, मानसून की दस्तक से पहले हो जाएं फुर्र
कैसे पहुंचे शिमला?
दिल्ली से शिमला पहुंचना काफी आसान है. अगर आप बस से जा रहे हैं, तो दिल्ली से वोल्वो बसें आसानी से मिल जाती हैं. किराया करीब 800 से 2,000 रुपये तक हो सकता है. ट्रेन से जा रहे हैं, तो कालका तक ट्रेन और वहां से टॉय ट्रेन का मजा लिया जा सकता है. इसके अलावा वहां नजदीकी एयरपोर्ट जुब्बड़हट्टी है, लेकिन फ्लाइट्स लिमिटेड रहती हैं. वहीं, अगर आप कार से शिमला जा रहे हैं, तो दिल्ली से वहां की दूरी करीब 350 किलोमीटर है और रोड ट्रिप का मजा अलग ही होता है.
घूमने की खास जगहें
मॉल रोड शिमला की सबसे फेमस जगह है, जहां कैफे, शॉपिंग और पहाड़ों का शानदार व्यू मिलता है. इसके अलावा कुफरी, जाखू मंदिर, द रिज, क्राइस्ट चर्च और ग्रीन वैली भी जरूर घूमने जाएं. एडवेंचर पसंद है तो कुफरी में हॉर्स राइडिंग और एटीवी राइड का मजा लिया जा सकता है.

मसूरी- उत्तराखंड
अगर इस गर्मी आप शहर की भागदौड़ और तपती धूप से दूर कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो उत्तराखंड के मसूरी भी जा सकते हैं. ‘क्वीन ऑफ हिल्स’ के नाम से फेमस मसूरी अपनी ठंडी हवाओं और खूबसूरती के लिए जाना जाता है. मई-जून में यहां का मौसम शानदार और टेंपरेचर करीब 15 से 25 डिग्री के बीच रहता है.
मसूरी कैसे पहुंचे?
दिल्ली से मसूरी की दूरी लगभग 290 किलोमीटर है. दिल्ली से देहरादून तक वोल्वो और प्राइवेट बसें आसानी से मिल जाती हैं. वहां से टैक्सी लेकर मसूरी आसानी से पहुंचा जा सकता है. इसके अलावा ट्रेन से जा रहे हैं, तो देहरादून नजदीकी रेलवे स्टेशन है, जो मसूरी से करीब 35 किलोमीटर दूर है. फ्लाइट से जा रहे हैं, तो जॉली ग्रांट एयरपोर्ट सबसे करीब है. वहीं, कार से रोड ट्रिप पसंद है तो दिल्ली से 6-7 घंटे में आराम से पहुंच सकते हैं.
यह भी पढ़ेंःये 6 खूबसूरत Indian Destinations चिलचिलाती गर्मी में देंगी सुकून, मानसून की दस्तक से पहले हो जाएं फुर्र
बेस्ट जगहें
मॉल रोड मसूरी का सबसे फेमस स्पॉट है, जहां कैफे, शॉपिंग और पहाड़ों का खूबसूरत नजारा मिलता है. इसके अलावा केम्प्टी फॉल्स, गन हिल, लाल टिब्बा, कंपनी गार्डन और कैमल्स बैक रोड जरूर एक्सप्लोर करें. नेचर लवर्स के लिए जॉर्ज एवरेस्ट भी शानदार जगह है. यहां अच्छे रिसॉर्ट्स के कई ऑप्शन भी मिल जाते हैं. खाना और लोकल ट्रैवल भी यहां ज्यादा महंगा नहीं है.

दार्जिलिंग-पश्चिम बंगाल
अगर इस गर्मी आप किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहां ठंडी हवाएं, खूबसूरत पहाड़ और सुकून भरा माहौल मिले, तो पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग से बेहतर भला क्या ही होगा. ये जगह अपने चाय बागानों, टॉय ट्रेन और कंचनजंगा के शानदार व्यू के लिए दुनियाभर में फेमस है. मई-जून में यहां का टेंपरेचर 12 से 22 डिग्री के बीच रहता है.
कैसे पहुंचे?
फ्लाइट से सबसे नजदीकी एयरपोर्ट बागडोगरा है, जो दार्जिलिंग से करीब 70 किलोमीटर दूर है. वहां से टैक्सी आसानी से मिल जाती है. वहीं, ट्रेन से जा रहे हैं, तो न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन सबसे पास है. रोड ट्रिप करनी है, तो सिलीगुड़ी से शेयर टैक्सी और प्राइवेट कैब आसानी से मिल जाती हैं. वैसे, दार्जिलिंग हिमालयन टॉय ट्रेन की सवारी जरूर करें, जो यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज का हिस्सा है.
घूमने की खास जगहें
टाइगर हिल का सन राइज दार्जिलिंग की सबसे खास चीजों में से एक है. इसके अलावा बतासिया लूप, घूम मठ, हैप्पी वैली टी गार्डन, पद्मजा नायडू जूलॉजिकल पार्क और मॉल रोड जरूर एक्सप्लोर करें. यहां की लोकल चाय और मोमोज का स्वाद भी ट्रिप को और मजेदार बना देता है. अगर आपको नेचर, शांत माहौल और पहाड़ों का असली सुकून पसंद है, तो दार्जिलिंग समर वेकेशन के लिए बेहतरीन जगह है.

शिलांग, मेघालय
अगर इस गर्मी आप ऐसी जगह जाना चाहते हैं जो आपको फॉरेन टूर वाली फील दे, तो मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग आपके लिए परफेक्ट चॉइस है. बादलों से ढकी पहाड़ियां, साफ-सुथरी सड़कों और झरनों से भरा ये शहर अपने शांत और खूबसूरत माहौल के लिए जाना जाता है. मई-जून में यहां का टेंपरेचर 12 से 22 डिग्री के बीच रहता है.
शिलॉन्ग कैसे पहुंचे?
फ्लाइट से सबसे नजदीकी एयरपोर्ट गुवाहाटी है, जो शिलॉन्ग से करीब 120 किलोमीटर दूर है. वहां से टैक्सी या शेयर कैब आसानी से मिल जाती है. रोड से जा रहे हैं, तो गुवाहाटी से शिलॉन्ग तक का सफर लगभग 3 से 4 घंटे का है और रास्ते बहुत ही ज्यादा खूबसूरत हैं.
यह भी पढ़ेंःरात की रौनक और स्ट्रीट फूड का असली स्वाद, दुनिया की इन 5 Night Markets के आगे मॉल भी भरते हैं पानी
घूमने की खास जगहें
उमियम लेक शिलॉन्ग का सबसे शांत और खूबसूरत स्पॉट है, जहां बोटिंग का मजा लिया जा सकता है. एलिफेंट फॉल्स, शिलॉन्ग पीक, वार्ड्स लेक और कैफे कल्चर वाले इलाके भी काफी पॉपुलर हैं. अगर आप नेचर लवर हैं तो चेरापूंजी और मावलिननोंग जैसे आसपास के इलाके भी जरूर जाएं, जो दुनिया के सबसे साफ गांवों में गिने जाते हैं. होमस्टे, एयरबीनएबी, प्रीमियम स्टे और रिजॉर्ट, आपको वहां सब मिलेंगे.

ऊटी- तमिल नाडु
अगर इस गर्मी आप ऐसी जगह घूमना चाहते हैं जहां हर तरफ हरियाली, ठंडी हवाएं और शांत माहौल हो, तो तमिलनाडु का ऊटी आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकता है. “क्वीन ऑफ नीलगिरि हिल्स” के नाम से फेमस ऊटी अपनी खूबसूरत झीलों, चाय बागानों और बादलों से ढकी वादियों के लिए जाना जाता है. मई-जून में यहां का टेंपरेचर करीब 15 से 23 डिग्री के बीच रहता है.
कैसे पहुंचे?
अगर आप फ्लाइट से जा रहे हैं, तो सबसे नजदीकी एयरपोर्ट कोयंबटूर है, जो ऊटी से करीब 90 किलोमीटर दूर है. इसके बाद आप प्राइवेट टैक्सी कर सकते हैं. ट्रेन से मेट्टूपालयम रेलवे स्टेशन सबसे नजदीक है. यहां से नीलगिरि माउंटेन टॉय ट्रेन का शानदार सफर किया जा सकता है. बाय रोड जा रहे हैं, तो बेंगलुरु, मैसूर और कोयंबटूर से बस और टैक्सी आसानी से मिल जाती हैं.
घूमने की बेस्ट जगहें
ऊटी लेक यहां की सबसे फेमस जगह है, जहां टूरिस्ट बोटिंग का मजा लेते हैं. इसके अलावा बॉटनिकल गार्डन, डोड्डाबेट्टा पीक, रोज गार्डन, पायकाड़ा लेक और टी म्यूजियम जरूर घूमने जाएं. अगर नेचर और फोटोग्राफी पसंद है, तो यहां के चाय बागान आपका दिल जीत लेंगे. लग्जरी रिसॉर्ट्स से लेकर नॉर्मल होटल यहां आपको आसानी से और बजट में मिल जाएंगे.

मुन्नार-केरलम
भीड़भाड़ से दूर नेचर के बीच रिलैक्सिंग वेकेशन प्लान कर रहे हैं, तो केरलम का मुन्नार एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है. हरे-भरे चाय बागान, ठंडी हवाएं और पहाड़ों के बीच बसा मुन्नार गर्मियों में किसी ड्रीम प्लेस जैसी जगह लगता है. मई-जून में यहां का टेंपरेचर 15 से 25 डिग्री के बीच ही रहता है.
मुन्नार कैसे पहुंचे?
फ्लाइट से सबसे नजदीकी एयरपोर्ट कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जो मुन्नार से करीब 110 किलोमीटर दूर है. वहां से टैक्सी या बस आसानी से मिल जाती है. ट्रेन से जा रहे हैं, तो अलुवा और एर्नाकुलम नजदीकी रेलवे स्टेशन हैं. इसके अलावा केरलम और तमिलनाडु के कई शहरों से बस और कैब सर्विस मौजूद हैं.
घूमने की खास जगहें
मुन्नार में एराविकुलम नेशनल पार्क जरूर जाएं, जहां नीलगिरि तहर देखने को मिल सकता है. इसके अलावा मट्टुपेट्टी डैम, इको पॉइंट, कुंडला लेक, टी म्यूजियम और टॉप स्टेशन बेहद खूबसूरत जगहें हैं. यहां की चाय फैक्ट्री विजिट और लोकल स्पाइस शॉपिंग भी काफी पॉपुलर हैं. बजट होटल, एयर बीनएबी और शानदार रिसॉर्ट्स की यहां कोई कमी नहीं है.
यह भी पढ़ेंःबैंड, बाजा और बारात! Destination Wedding के लिए परफेक्ट हैं भारत की ये 10 लोकेशन्स, जानें क्यों हैं खास

कूर्ग-कर्नाटक
नॉर्थ इंडिया की गर्मी से परेशान हो गए हैं और ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहां चारों तरफ हरियाली हो और कॉफी के बागानों की खुशबू हर कदम पर साथ हो, तो कर्नाटक का कोडागु यानी कूर्ग आपके लिए बेहतरीन समर वेकेशन डेस्टिनेशन है. मई-जून में यहां का टेंपरेचर सिर्फ 15 से 28 डिग्री के बीच रहता है.
कूर्ग कैसे पहुंचे?
फ्लाइट से सबसे नजदीकी एयरपोर्ट मैसूर और बेंगलुरु हैं. बेंगलुरु से कूर्ग करीब 250 किलोमीटर दूर है. ट्रेन से जा रहे हैं, तो मैसूर रेलवे स्टेशन सबसे पास है. रोड से जा रहे हैं, तो बेंगलुरु, मैसूर और मंगलोर से बस और टैक्सी आसानी से मिल जाती हैं. वैसे, यहां रोड ट्रिप करना अलग ही एक्सपीरियंस देता है.
घूमने की खास जगहें
अब्बे फॉल्स कूर्ग की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है. इसके अलावा राजा सीट से सनसेट का नजारा, दुबारे एलीफेंट कैंप, तलकावेरी, नामद्रोलिंग मठ और कॉफी प्लांटेशन टूर जरूर करें. यहां का नेचर और वाइल्डलाइफ दोनों ही ट्रिप को यादगार बना देते हैं. बजट होमस्टे से लेकर लग्जरी रिसॉर्ट्स और होटल्स के यहां पर अच्छे ऑप्शन मिल जाएंगे.
यह भी पढ़ेंःगर्मियों में घूमने का है प्लान? India की इन 6 जगहों से अभी बना लें दूरी, वरना ट्रिप बन सकती है जी का जंजाल

गुलमर्ग और पहलगाम- जम्मू एंड कश्मीर
अगर इस गर्मी आप किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं जो किसी इंटरनेशनल डेस्टिनेशन जैसा फील दे, तो जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और पहलगाम आपके लिए परफेक्ट समर वेकेशन स्पॉट हैं. यहां की बर्फ से ढकी पहाड़ियां, हरे-भरे मैदान और साफ हवा हर किसी को खुश कर देती है. मई-जून में भी यहां का टेंपरेचर लगभग 10 से 20 डिग्री के बीच ही रहता है.
कैसे पहुंचे?
अगर आप फ्लाइट से जा रहे हैं, तो श्रीनगर एयरपोर्ट सबसे नजदीक है, जो गुलमर्ग और पहलगाम दोनों से अच्छी कनेक्टिविटी देता है. रोड से जा रहे हैं, तो श्रीनगर से गुलमर्ग करीब 50 किलोमीटर और पहलगाम करीब 90 किलोमीटर दूर है. टैक्सी आसानी से मिल जाती हैं.
घूमने की खास जगहें
गुलमर्ग में गोंडोला राइड सबसे बड़ा अट्रैक्शन है, जहां से बर्फीले पहाड़ों का शानदार नजारा दिखता है. इसके अलावा स्कीइंग स्पॉट्स और खिलनमर्ग भी बहुत खूबसूरत जगहें हैं. वहीं, पहलगाम में बेटाब वैली, अरु वैली और लिद्दर नदी का किनारा अलग ही सुकून देता है. यहां घुड़सवारी और नेचर वॉक का मजा भी लिया जा सकता है.अगर आप इस समर के लिए सच में भारत में ही फॉरेन ट्रिप वाली फील चाहते हैं, तो गुलमर्ग और पहलगाम की वादियां आपके लिए परफेक्ट हैं.
Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube | Instagram
यह भी पढ़ेंः भारत का Oldest Zoo, 150 साल पुरानी इस जगह से जुड़ा है शाही इतिहास और दिलचस्प कहानी
