Types of Gujiya: इस होली मिठास को थोड़ा स्पेशल बनाएं और अपने मेहमानों को कुछ नया सर्व करें. यहां देखें अलग अलग तरह की गुजिया रेसिपी.
25 February, 2026
होली का इंतजार अब खत्म होने वाला है. होली का त्योहार अपने रंगों के साथ-साथ स्वादिष्ट डिशेज़ के लिए भी जाना जाता है. अगर आप इस खास मौके पर अपने मेहमानों को कुछ नया और अलग सर्व करना चाहते हैं, तो आप ट्रेडिशनल गुजिया में थोड़ा ट्विस्ट ला सकते हैं. आमतौर पर गुजिया मावा और ड्राई फ्रूट्स से बनाई जाती है, लेकिन इस बार आप पांच खास तरह की गुजिया बनाकर सबको सरप्राइज दे सकते हैं. इनकी रेसिपी बनाने में आसान हैं और टेस्ट में लाजवाब हैं. तो इस होली मिठास को थोड़ा स्पेशल बनाएं और अपने मेहमानों को कुछ नया सर्व करें.
मावा गुजिया

होली में मावा गुजिया बनना तो एक नियम है. इस गुजिया में मावा, चीनी और बहुत सारे ड्राई फ्रूट्स की स्टफिंग की जाती है. होली में मावा गुजिया सभी के घरों में बनती है और सभी को पसंद आती है.
चॉकलेट गुजिया

चॉकलेट गुजिया देखते ही मुंह में पानी आ जाता है.यह बनाने के लिए आपको मावे में कोको पाउडर और चोको चिप्स मिलाने है, अब इस चॉकलेट मावा को गुजिया में भरना है. अब आप गुजिया को फ्राई कर लें. इसे और भी ज्यादा चॉकलेटी बनाने के लिए इसके ऊपर चॉकलेट सिरप डालें या मेल्टड चॉकलेट में डिप कर दें.
चंद्रकला

चंद्रकला गुजिया का एक शाही वर्जन है. यह गुजिया लंबी नहीं बल्कि गोल होती है. आपको इसे मावा गुजिया की तरह ही बनाना है लेकिन इसकी शेप को गोल बनाना है. सबसे जरूरी है कि आप इसे फ्राई करने के बाद चाशनी में डुबा दें, ताकि इसकी हर बाइट में मिठास आ जाए.
नारियल गुजिया

नारियल गुजिया महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में बहुत फेमस है. नारियल गुजिया बनाने के लिए आपको मेवे में सिर्फ सिर्फ सूखे नारियल मिलाने हैं और उसकी स्टफिंग करनी है. आप चाहें तो परोसते समय ऊपर से नारियल और गुलाब की पंखुड़ियां डालकर इसे सजा सकते हैं. इसका स्वाद काफी अलग होता है.
कलर गुजिया

होली के रंगों को त्योहार है इसलिए गुजिया को भी रंग देना एक अच्छा आइडिया. यह कलरफुल गुजिया देखने में बहुत सुंदर लगते हैं और बच्चों को यह बहुत पसंद आएगा. इसे बनाने के लिए आपको केवल मैदे में थोड़ा सा फूड कलर मिलाना है और अपनी रेसिपी के अनुसार बनाना है.
बेक्ड गुजिया
जो लोग अपनी फिटनेस और कैलोरी का ध्यान रखते हैं, उनके लिए बेक्ड गुजिया सबसे अच्छा ऑप्शन है. बेक्ड गुजिया बनाने के लिए गुजिया को घी में तलने के बजाय ओवन में बेक किया जाता है, जिससे यह कम ऑयली होती है लेकिन उतनी ही स्वादिष्ट होती है.
यह भी पढ़ें- रमजान में मीठे अंदाज के साथ खोले रोजा, इफ्तार में खाएं ये 8 टेस्टी अरबी डेजेर्ट, उंगलियां चाटेंगे बच्चे
