Iftar Dessert Ideas: इफ्तार को थोड़ा अलग और यादगार बनाने के लिए आप अरब की कुछ स्वादिष्ट मिठाइयां जरूर ट्राई करें. यहां जानें मिठाइयों की रेसिपी.
23 February, 2026
रमजान का पवित्र महीना अभी चालू है. सभी मुसलमान इन दिनों रोजा रखते हैं. रमजान इबादत, सब्र और दुआओं का महीना है, लेकिन इफ्तार की खुशी भी इस पवित्र समय का एक खास हिस्सा है. दिन भर के रोजे के बाद, जब परिवार इफ्तार के लिए इकट्ठा होता है, तो इफ्तार का स्वाद और बढ़ जाता है. खजूर और शरबत से रोजा खोलने के बाद, एक खास और स्वादिष्ट मिठाई थकान दूर कर सकती है और संतुष्टि दे सकती है. इफ्तार को थोड़ा अलग और यादगार बनाने के लिए आप अरब की कुछ स्वादिष्ट मिठाइयां जरूर ट्राई करें. ये मिठाइयां खाकर आपका परिवार बहुत खुश हो जाएगा.
कुनाफा

कुनाफा मिडिल ईस्ट की एक बहुत ही फेमस मिठाई है. यह इसलिए भी खास है, क्योंकि इसमें क्रंच और सॉफ्टनेस का कॉम्बिनेशन मिलता है. कुनाफा की ऊपरी परत को क्रंची बनाया जाता है और अंदर पिघली हुई क्रीम डाली जाती है. ऊपर की परत को पतली-पतली नूडल्स से बनाया जाता है. इसके बाद इसे शुगर सिरप और पिस्तां के साथ परोसा जाता है. इसकी रेसिपी सुनकर आपके मुंह में भी जरूर पानी आया होगा.
कतायेफ

कतायेफ एक पारंपरिक मिडिल ईस्टर्न मिठाई है, जिसे स्टफ़्ड पैनकेक भी कहा जाता है. रमजान के महीने में यह जरूर बनती है। इसे बनाने के लिए आटे या सूजी के बैटर को सिर्फ एक तरफ से पकाया जाता है. इसके बाद इसमें क्रीम और नट्स को भरकर मोड़ा जाता है. डीप फ्राई करने के बाद इसे शुगर सिरप के साथ परोसा जाता है.
बकलावा

बकलावा भी मिडिल ईस्ट की एक फेमस मिठाई है. इसे बनाने के लिए पतली-पतली मैदे की शीट को एक के ऊपर एक रखा जाता है, जिन पर घी लगा होता है। इसे मेवे के छोटे छोटे पीस पर रखा जाता है. मेवे को ड्राई फ्रूट्स और इलायची से बनाया जाता है। इसके बाद इसे बेक किया जाता है. फिर सिरप के साथ परोसने पर यह बहुत स्वादिष्ट लगता है.
उम्म अली

उम्म अली मिस्र की राष्ट्रीय मिठाई है. यह पफ पेस्ट्री, दूध और क्रीम से बनता है। इस पर किशमिश, नट्स और नारियल डालकर इसे तब तक बेक किया जाता है जब तक कि ऊपर से कैरामलाइज़ न हो जाए. यह ब्रेड का शाही वर्जन है.
बसबूसा

बसबूसा भी मिस्र की मिठाई है. इसे सूजी और नारियल के बैटर से केक की तरह बनाया जाता है. बेक करने के बाद, इसे तुरंत गर्म सिरप में भिगोया जाता है, जिससे हर बाइट नम और मीठी बन जाए. इसे बनाना आसान भी है.
यह भी पढ़ें- इफ्तार की जान और सेहत का वरदान, जानें क्यों खजूर के बिना अधूरा है रमजान का दस्तरख्वान
