Fancy Salwar Designs: फैंशन और कंफर्ट का परफेक्ट कॉम्बो चाहिए तो, आज आपके लिए फैंसी सलवार डिजाइन्स लेकर आए हैं. ये सलवार आपके सूट का पूरा लुक बदल सकती हैं.
26 February, 2026
फैशन के मामले में नया साल कम्फर्ट और क्लास का बेहतरीन कॉम्बिनेशन लेकर आया है. अब वो दिन गए जब सूट का मतलब सिर्फ सिंपल पजामी या चूड़ीदार होता था. आज के टाइम में आपकी कुर्ती से ज्यादा सलवार तय करती है कि आपका ओवरऑल लुक कितना स्टाइलिश दिखेगा. अगर आप भी इस वेडिंग और फेस्टिवल सीजन में कुछ हटकर ट्राई करना चाहती हैं, तो ये 6 फैंसी सलवार डिज़ाइन्स आपके लिए ही बने हैं.

ट्यूलिप सलवार
ट्यूलिप सलवार 2026 में एक नए ट्रेंड की तरह वापस आई है. ये आपके पैरों पर एक लेयर्ड लुक की तरह दिखती है. अगर आप इसे शॉर्ट कुर्ती या पेपलम टॉप के साथ पहनती हैं, तो ये आपको एक इंडो-वेस्टर्न वाइब देती है. कॉलेज फंक्शन या किटी पार्टी के लिए ये डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है.

पाकिस्तानी पैंट्स
इन दिनों पाकिस्तानी स्टाइल की स्ट्रेट पैंट्स काफी ज्यादा पॉपुलर हैं. इनकी खासियत इनका चौड़ा घेरा और नीचे की तरफ दी गई डिटेलिंग है. इसे आप लंबी और फिटेड कुर्ती के साथ पेयर करें. ये पैंट्स न सिर्फ आपको लंबा दिखाती हैं, बल्कि एक प्रोफेशनल और ग्रेसफुल लुक भी देती हैं.
यह भी पढ़ेंःरमजान में इन 6 कुर्तियों के साथ बिखेरें अपनी सादगी का जलवा, हर लुक में लगेगा स्टाइल का तड़का

शरारा
70 के दशक का शरारा अब एक नए मॉडर्न ट्विस्ट के साथ ट्रेंड में है. शिफॉन और जॉर्जेट फैब्रिक में ये बॉटम चलते वक्त एक खूबसूरत फ्लो बनाते हैं, जो किसी भी वेडिंग फंक्शन के लिए एकदम परफेक्ट है.

धोती स्टाइल
धोती सलवार हमेशा से ही कंफर्टेबल रही है. ये डिजाइन उन लड़कियों के लिए बेस्ट है जो ट्रेडिशनल दिखना चाहती हैं लेकिन मॉडर्न टच के साथ. इसे कोल्हापुरी चप्पल के साथ पहनकर आप महफिल की शान बन सकती हैं.

अफगानी सलवार
अफगानी सलवार अपनी ढीली-ढाली फिटिंग और नीचे की तरफ टाइट कफ्स के लिए जानी जाती है. ये डिजाइन उन लड़कियों के लिए बेहतरीन है जो बहुत ज्यादा फिटिंग वाले कपड़े पसंद नहीं करतीं.

फर्शी सलवार
फर्शी सलवार इस साल और सीजन में सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग है. ये डिजाइन काफी ज्यादा कंफर्टेबल और स्टाइलिश लगता है. आप किसी भी खास फंक्शन में इस तरह का फर्शी सलवार सूट पहन सकती हैं.
यह भी पढ़ेंः Summer Season में भी दिखेगा आपका जलवा, जब सेलेब्स की तरह कैरी करेंगी ये कूल और ब्रीजी साड़ियां
