Home व्यापार Anil Ambani की बढ़ी मुश्किलें, 2900 करोड़ के फ्रॉड में पूछताछ शुरू, जानें क्या है Reliance ग्रुप का पूरा मामला?

Anil Ambani की बढ़ी मुश्किलें, 2900 करोड़ के फ्रॉड में पूछताछ शुरू, जानें क्या है Reliance ग्रुप का पूरा मामला?

by Preeti Pal
0 comment
Anil Ambani की बढ़ी मुश्किलें, 2900 करोड़ के फ्रॉड में पूछताछ शुरू, जानें क्या है Reliance ग्रुप का पूरा मामला?

Anil Ambani Fraud Case: बिजनेस टायकून अनिल अंबानी मुश्किल में पड़ते दिखाई दे रहे हैं. दरअसल, CBI ने 3 हज़ार करोड़ के फ्रॉड के मामले में उनकी कंपनी के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है.

24 March, 2026

बिजनेस की दुनिया में कभी टॉप पर रहने वाले अनिल अंबानी और उनके रिलायंस एडीए (ADA) ग्रुप की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा खबर ये है कि CBI ने 2,929 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड मामले में ग्रुप के दो एक्स मैनेजिंग डायरेक्टर्स से लंबी पूछताछ की है. ये मामला रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) से जुड़ा है, जिसने कभी भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में क्रांति लाने का दावा किया था. हालांकि, आज वो भारी कर्ज और कानूनी पचड़ों में फंसी हुई है.

CBI की टोली

शनिवार को CBI हेडक्वार्टर में रिलायंस एडीए ग्रुप के दो एक्स ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर्स, गौतम दोषी और सतीश सेठ को तलब किया गया. इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर्स ने उनसे घंटों पूछताछ की ताकि इस करोड़ों रुपये के फ्रॉड की परतों को खोला जा सके. दिलचस्प बात ये है कि इसी हफ्ते की शुरुआत में यानी 18 मार्च को एक और एक्स एमडी अमिताभ झुनझुनवाला से भी पूछताछ की जा चुकी है. जांच एजेंसी अब ये समझने की कोशिश कर रही है कि आखिर इतना बड़ा फंड कहां और कैसे डायवर्ट किया गया.

यह भी पढ़ेंःTrump के एक फैसले से Share Market में आई हरियाली, क्या अब आपकी जेब भरने का आ गया टाइम?

2900 करोड़ का चक्कर

ये पूरी कहानी शुरू होती है भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की एक शिकायत से. SBI का आरोप है कि रिलायंस कम्युनिकेशंस ने बैंकों के साथ करीब 2,929.05 करोड़ रुपये का फ्रॉड किया है. अगर साल 2018 के आंकड़ों पर नजर डालें, तो अलग-अलग बैंकों का रिलायंस कम्युनिकेशंस पर कुल 40,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बैलेंस था, जिसमें अकेले एसबीआई का हिस्सा करीब 2,929 करोड़ रुपये था. इसी शिकायत के बेस पर SBI ने अगस्त 2025 में एफआईआर दर्ज की थी. हाल ही में खुद अनिल अंबानी से भी दो दिनों तक कड़ी पूछताछ की जा चुकी है.

फंसी गई रिलायंस

मुसीबत यहीं खत्म नहीं होती. सीबीआई एक और मामले की भी जांच कर रही है जिसमें रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के बीच 57 करोड़ रुपये से ज्यादा के फ्रॉड का आरोप है. अधिकारियों का मानना है कि रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस और रिलायंस होम फाइनेंस से जुड़े मामलों में बैंकों को कुल मिलाकर 9,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है. इस सिलसिले में ऑथम इन्वेस्टमेंट के कन्सल्टेंट संजय डांगी से भी पूछताछ की गई है.

अंबानी कैंप की सफाई

दूसरी तरफ, अनिल अंबानी के प्रवक्ता ने इन आरोपों को पुराना बताया है. उनका कहना है कि एसबीआई की ये शिकायत एक दशक से भी ज्यादा पुराने मामलों से जुड़ी है. उस टाइम अनिल अंबानी कंपनी में सिर्फ एक ‘नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर’ थे और रोजमर्रा के कामकाज में उनका कोई रोल नहीं था. फिलहाल ये मामला सुप्रीम कोर्ट और NCLT में है. अब देखना ये होगा कि सीबीआई की ये जांच किस दिशा में जाती है और क्या अनिल अंबानी इससे बाहर निकल पाएंगे.

News Source: PTI

यह भी पढ़ेंःअब होगा स्मार्ट सेविंग का स्मार्ट इस्तेमाल, Digital Gold के बदले मिनटों में पाएं लोन; जानें पूरा प्रोसेस

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?