Padma Awards 2026: दिल्ली के ग्रेंड राष्ट्रपति भवन में सोमवार शाम को पद्म विभूषण अवॉर्ड सेरेमनी हुई. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने साल 2026 के पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री अवॉर्ड दिए. इस प्रोग्राम में आर्ट, म्यूजिक, स्पोर्ट्स, लिटरेचर, सोशल सर्विस और ट्रीटमेंट जैसे कई सेक्टर में शानदार योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मान मिला. इस बार सबसे ज्यादा चर्चा दिवंगत बॉलीवुड स्टार धर्मेंद्र को लेकर हुई. उनके निधन के बाद धर्मेंद्र को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. हम सब जानते हैं कि धर्मेंद्र हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर स्टार्स में गिने जाते थे. वहीं, उनका अवॉर्ड लेने के लिए उनकी पत्नी और सांसद हेमा मालिनी इस प्रोग्राम में मौजूद रहीं.

31 पद्म अवॉर्ड
राष्ट्रपति भवन में हुए इस सिविल इन्वेस्टिचर समारोह में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ कई बड़े नेता और मौजूद रहे. इस साल टोटल 131 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी गई है. इनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं. हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर इन पुरस्कारों की अनाउंसमेंट की जाती है. इस प्रोग्राम में फेमस वायलिन वादक N. Rajam को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. एन. राजम को भारतीय शास्त्रीय संगीत में उनके योगदान के लिए जाना जाता है. उन्होंने गायकी अंग टेक्निक को पॉपुलर बनाया, जिसमें वायलिन की धुन बिल्कुल इंसानी आवाज जैसी लगती है. इसी वजह से उन्हें दुनियाभर में सिंगिंग वायलिन के नाम से भी पहचान मिली.
इन लोगों को दिया गया अवॉर्ड
पद्म भूषण पाने वालों में उत्तराखंड के एक्स चीफ मिनिस्टर भगत सिंह कोश्यारी, कोटक महिंद्रा बैंक के फाउंडर उदय कोटक और फेमस गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट कल्लीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी शामिल रहे. वहीं एडवरटाइजमेंट इंडस्ट्री के मशहूर नाम पीयूष पांडे को भी निधन के बाद ये सम्मान दिया गया. वहीं, पद्म श्री पाने वालों की लिस्ट भी काफी खास रही. बंगाली सिनेमा के सुपरस्टार प्रोसेनजीत चटर्जी, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन हरमनप्रीत कौर, पैरा एथलीट प्रवीण कुमार और एक्स CRPF डायरेक्टर जनरल के विजय कुमार को भी अवॉर्ड दिया गया.

आर्ट की दुनिया का जलवा
इसके अलावा फोक म्यूजिक, ट्रेडिशनल आर्ट और सोशल सर्विस से जुड़े कई चेहरों को भी इस स्टेज पर पहचान मिली. सिलंबम आर्ट को बढ़ावा देने वाले के. पाजनिवेल, हॉकी कोच बलदेव सिंह और कांथा एम्ब्रॉयडरी आर्टिस्ट तृप्ति मुखर्जी को भी पद्म श्री से नवाजा गया. इस प्रोग्राम की खास बात ये रही कि इसमें सिर्फ बड़े सेलिब्रिटी ही नहीं, बल्कि ऐसे लोग भी सम्मानित हुए जिन्होंने सालों तक चुपचाप समाज और संस्कृति के लिए काम किया. आदिवासी इलाकों में हेल्थ सर्विस देने वाले डॉक्टर दंपती रामचंद्र गोडबोले और सुनीता गोडबोले को भी इस खास सम्मान से नवाजा गया.
सबसे बड़ा अवॉर्ड
पद्म पुरस्कार देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मानों में गिने जाते हैं. ये पुरस्कार आर्ट, स्पोर्ट्स, साइंस, लिटरेचर, ट्रीटमेंट, सोशल वर्क और पब्लिक सर्विस जैसे कई सेक्टर्स में असाधारण योगदान देने वालों को दिए जाते हैं. कहा जा सकता है कि हर साल राष्ट्रपति भवन में होने वाला ये प्रोग्राम सिर्फ एक अवॉर्ड फंक्शन नहीं है, बल्कि उन लोगों के स्ट्रगल, मेहनत और योगदान को सलाम करने का खास मौका भी है, जिन्होंने अपने काम से देश का नाम रोशन किया है.
4 लाख लोगों ने किया Ranveer Singh को बैन, Bollywood में शुरू हुआ नया बवाल; अब क्या करेंगे धुरंधर!
