2024 में सभी कानूनी मंजूरियां मिल जाएंगी
विस्तारा और एयर इंडिया के साथ प्रस्तावित विलय के लिए सभी कानूनी मंजूरियां 2024 की पहले छ महीने में मिल जाएंगी। एयरलाइन कंपनी के सीईओ विनोद कन्नन ने 8 जनवरी को ये जानकारी दी है।
बताते चले कि नवंबर 2022 में टाटा समूह ने एक सौदे के तहत एयर इंडिया के साथ विस्तारा के विलय की घोषणा की थी। इस सौदे के अनुसार सिंगापुर एयरलाइंस भी एयर इंडिया में 25 प्रतिशत की हिस्सेदार रखेगा। 2024 के मध्य तक कानूनी मंजुरियां मिलने के बाद परिचालन विलय अगले साल की शुरुआत या मध्य तक पूरा होने की उम्मीद है।
इससे पहले 1 सितंबर 2023 को CCI ने प्रस्तावित विलय को मंजूरी दी थी। फिलहाल विस्तारा के बेड़े में 67 विमान हैं। यह एयरलाइन टाटा और सिंगापुर एयरलाइंस के बीच एक संयुक्त करार है।
देश विदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए Live times News के साथ जुड़े रहें।
यह भी पढ़ें: व्यापार समाचार, Latest Business News In Hindi, बिजनेस की ताजा खबरें
