Home Top News Stock Market की सुस्त शुरुआत! Sensex फिसला, डॉलर की मजबूती ने बिगाड़ा निवेशकों का मूड

Stock Market की सुस्त शुरुआत! Sensex फिसला, डॉलर की मजबूती ने बिगाड़ा निवेशकों का मूड

by Preeti Pal 18 November 2026, 10:04 AM IST
18 November 2026, 10:04 AM IST
Stock Market की सुस्त शुरुआत! Sensex 87 अंक फिसला, डॉलर की मजबूती ने बिगाड़ा निवेशकों का मूड

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई. ग्लोबल टेक्नोलॉजी शेयरों में बिकवाली और अमेरिकी डॉलर इंडेक्स के 19 महीने के ऊंचे स्तर पर पहुंचने से निवेशकों का मूड थोड़ा खराब नजर आया. इसके अलावा सोने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने भी बाजार पर दबाव बनाया. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स पिछले कारोबारी सत्र में 82,532.19 अंक पर बंद हुआ था. बुधवार को ये 82,376.56 अंक पर खुला और रिपोर्ट लिखे जाने के समय 87.46 अंक यानी 0.11 प्रतिशत गिरकर 82,444.73 पर कारोबार कर रहा था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50 पिछले बंद लेवल 25,387.40 के मुकाबले 25,323.15 पर खुला. बाद में ये 47.30 अंक यानी 0.19 प्रतिशत गिरकर 25,340.10 पर पहुंच गया.

आ सकता है छोटा करेक्शन

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार के मुताबिक, नवंबर में अब तक निफ्टी में 10 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आ चुकी है. ऐसे में बाजार में कभी भी हल्का करेक्शन देखने को मिल सकता है. हालांकि, उनका मानना है कि गिरावट के दौरान निवेशक फिर से खरीदारी कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियों की कमाई में तेजी बाजार को मजबूती दे सकती है. वहीं, रुपये की स्थिति में सुधार और विदेशी निवेश के आने से भी बाजार को सहारा मिल रहा है. हालांकि, बढ़ती महंगाई और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की संभावित ब्याज दर बढ़ोतरी चिंता का विषय बनी हुई है.

TVS परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद! बेटी लक्ष्मी वेणु ने मांगा बराबर का हिस्सा, मां ने भी किया सपोर्ट

सोना और कच्चा तेल कमजोर

बाजार पर सबसे बड़ा दबाव अमेरिकी डॉलर की मजबूती से आया. कोटक नियो के कमोडिटी और करेंसी रिसर्च प्रमुख अनिंद्य बनर्जी के अनुसार, डॉलर इंडेक्स 103.78 तक पहुंच गया है. ये करीब 19 महीनों का सबसे ऊंचा स्तर है. अमेरिका में आयात कीमतें उम्मीद से ज्यादा बढ़ने और दिसंबर में ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की आशंका से डॉलर को मजबूती मिली है. इसका असर कमोडिटी बाजार पर भी दिखाई दिया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1.44 फीसदी गिरकर 3,794 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. कच्चा तेल 1.29 प्रतिशत गिरकर 84.90 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 0.67 प्रतिशत फिसलकर 92.52 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

किन शेयरों में रही हलचल?

निफ्टी 50 में हिंडाल्को और एशियन पेंट्स करीब 1.39 प्रतिशत गिरकर सबसे ज्यादा नुकसान वाले शेयरों में रहे. HDFC लाइफ और बजाज फिनसर्व में भी 1.31 प्रतिशत की गिरावट आई. दूसरी तरफ, अपोलो हॉस्पिटल्स 1.88 फीसदी की बढ़त के साथ टॉप गेनर रहा. मैक्स हेल्थकेयर और भारती एयरटेल में भी तेजी देखने को मिली. सेक्टर की बात करें तो मेटल, FMCG और ऑटो इंडेक्स दबाव में रहे, जबकि हेल्थकेयर, मीडिया और फार्मा सेक्टर में बढ़त दर्ज की गई. अब निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अक्टूबर बैठक के मिनट्स पर है. इससे ब्याज दरों और डॉलर की आगे की चाल को लेकर संकेत मिल सकते हैं.

News Source: ANI

Stock Market को विदेशी निवेशकों का सहारा, Sensex हरे निशान में खुला, Nifty फिसला

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?