Nagpur Children Drown: महाराष्ट्र के नागपुर में तीज का त्योहार मातम में बदल गया. अपनी मां के साथ विसर्जन करने गए दो लड़कों की डूबकर मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह नागपुर जिले में एक झील में देवी हरतालिका की मूर्तियों के विसर्जन के दौरान 13 साल के दो लड़के डूब गए. मरने वालों की पहचान पूर्वी महाराष्ट्र जिले की कटोल तहसील के जिल्पा गांव के रहने वाले आयुष हरीश कुमरे और दर्शन धनराज लाड के तौर पर हुई है. आयुष क्लास 8 में और दर्शिन क्लास 7 में पढ़ता था.
विसर्जन के दौरान डूबे लड़के
इस हादसे के बाद मां की दुनिया की उजड़ गई है. पुलिस के मुताबिक, गांव की औरतें सुबह करीब 11 बजे देवी हरतालिका की मूर्तियों के विसर्जन की रस्म के लिए झील पर गई थीं. मांओं के साथ कई बच्चे भी पानी में उतर गए. उन्होंने कहा, “जब विसर्जन की रस्म चल रही थी, तो दोनों लड़के काफी देर तक दिखाई नहीं. बाद में पता चला कि वे दोनों पानी में डूब गए हैं. उनके चाचा तुरंत झील में उतर गए और उन्हें ढूंढने की कोशिश की.” काफी देर के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला गया.
अस्पताल में मृत घोषित
पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कों को पानी से बाहर निकाला गया और कटोल रूरल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि एक्सीडेंटल मौत का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है. पूरे गांव में शोक का माहौल है. इस हादसे के बाद मां की दुनिया उजड़ गई है. पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. किसी ने सोचा नहीं था कि तीज के त्योहार पर उनके बच्चे उनसे दूर चले जाएंगे.
नहाते समय डूबे 3 बच्चे
झारखंड में भी इसी तरह का हादसा हुआ है. पुलिस ने बताया कि झारखंड के गिरिडीह जिले में जयंती नदी में नहाते समय तीन नाबालिग लड़कों की डूबने से मौत हो गई. एक अधिकारी ने बताया कि तीनों मंगलवार शाम करीब 5 बजे मेधो गांव के पास नदी में डूब गए. पुलिस इंस्पेक्टर कमलेश पासवान ने कहा, “डूबने की सूचना मिलने पर, हम मौके पर पहुंचे और रात करीब 10 बजे लोकल डाइवर्स की मदद से शव बाहर निकाले.” पुलिस ने बताया कि मरने वालों की पहचान 13 साल के अंश कुमार गुप्ता, श्रेयश कुमार और 15 साल के आदित्य बरनवाल के तौर पर हुई है.
UP पुलिस की शर्मनाक करतूत: फिरोजाबाद में गर्भवती महिला को मारी जोरदार लात, मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
News Source: PTI
