Home Latest News & Updates CJP प्रदर्शन के कारण दिल्ली के बाजार बंद! खान मार्केट और CP के व्यापारियों को लाखों का नुकसान

CJP प्रदर्शन के कारण दिल्ली के बाजार बंद! खान मार्केट और CP के व्यापारियों को लाखों का नुकसान

by Neha Singh 10 October 2026, 3:49 PM IST (Updated 10 October 2026, 4:04 PM IST)
10 October 2026, 3:49 PM IST (Updated 10 October 2026, 4:04 PM IST)
Khan Market

Delhi Market Loss: शनिवार को खान मार्केट और कनॉट प्लेस समेत राजधानी के बाजार बंद रहे. ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) और INDIA ब्लॉक के दलों के विरोध प्रदर्शन के कारण व्यापारियों को डर है कि इससे उनकी संपत्ती को भी नुकसान पहुंच सकता है. खान मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव मेहरा ने कहा कि व्यापारियों ने खुद ही बाजार बंद रखने का फैसला किया.

संपत्ती का नुकसान होने का डर

मेहरा ने बताया, “हमने खुद इसे बंद रखने का फैसला किया. जब आस-पास प्रदर्शनकारियों को रोका जाता है, तो खान मार्केट सबसे पहले प्रभावित होने वाले बाजारों में से एक होता है, जिससे दुकानों और संपत्ति को नुकसान पहुंचने का डर रहता है. खान मार्केट, कनॉट प्लेस और साउथ एक्सटेंशन जैसे बाजारों में किराया और वेतन जैसी लागतें ज्यादा होती हैं, भले ही दुकानें बंद रहें. एक दिन की बंदी से हर दुकान को 1-1.5 लाख रुपये का नुकसान हो सकता है. फल और किराने का सामान जैसी जल्दी खराब होने वाली चीजों से नुकसान और बढ़ जाता है.” उन्होंने आगे कहा, मैं राजनीतिक दलों से अपील करता हूं कि वे अपने तरीके पर फिर से विचार करें और व्यस्त व्यावसायिक इलाकों से दूर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करें.”

खान मार्केट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बृज गोपाल खोसला ने कहा कि लगभग हर दिन होने वाले विरोध प्रदर्शनों के कारण व्यापारियों के लिए अपना कारोबार चलाना मुश्किल हो रहा है. खोसला ने बताया, “…लगभग हर दिन होने वाले विरोध प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित हो रहा है. कारोबार चलाना, किराया देना और कर्मचारियों का खर्च उठाना मुश्किल होता जा रहा है. खान मार्केट बंद रहता है क्योंकि दुकानदार हिंसा या अपनी दुकानों और गाड़ियों को नुकसान पहुंचने के डर से जोखिम नहीं उठाना चाहते.” उन्होंने आगे कहा, “अथॉरिटी ने एक एडवाइजरी जारी की थी कि तनाव बढ़ सकता है और मार्केट एसोसिएशन ने दुकानें खोलने का जोखिम न उठाने का फैसला किया.”

चार-पांच दिनों से झेल रहे नुकसान

इस बीच, नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल भार्गव ने कहा कि कनॉट प्लेस बाजार भी आज बंद रहेगा. भार्गव ने बताया, “…पिछले चार-पांच दिनों से विरोध प्रदर्शन से जुड़े व्यवधानों का असर कारोबार पर पड़ रहा है. कनॉट प्लेस के आस-पास INDIA ब्लॉक के सदस्यों के प्रदर्शनों के कारण सड़कें बंद हो रही हैं, ट्रैफिक जाम लग रहा है और जनता को परेशानी हो रही है.” उन्होंने आगे कहा, “आज स्थिति और गंभीर हो गई है. कॉकरोच जनता पार्टी ने विरोध प्रदर्शन की घोषणा की थी लेकिन उन्हें अनुमति नहीं मिली. स्थिति बिगड़ने की संभावना को देखते हुए, अधिकारियों ने हमें बंद रहने की सलाह दी है.”


हिरासत में ममता बनर्जी, अभिजीत दिपके और ध्रुव राठी, अब तक 1000 प्रदर्शनकारी डिटेन

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?