CJP Protest: CJP के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर सियासत भी तेज हो गई है. कांग्रेस और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इसी बीच, उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने शनिवार को कहा कि देश लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान के अनुसार चलता है. इसे किसी भी कीमत पर जबरदस्ती नहीं चलाया जा सकता. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए अंसारी ने कहा कि देश में कुछ लोग जानबूझकर संवैधानिक ढांचे को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोग राजधानी में अशांति फैलाने का भी प्रयास कर रहे हैं.
बेवजह गुमराह किया जा रहा
अल्पसंख्यक कल्याण के मंत्री अंसारी ने कहा कि लोगों को बेवजह गुमराह करने की मानसिकता से ऊपर उठना चाहिए. देश लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान से चलता है. इसे जबरदस्ती नहीं चलाया जा सकता है. उन्होंने आगे कहा कि मुद्दा कोई भी हो, उसका संवाद से समाधान निकाला जा सकता है. यही हमारे देश की पहचान है. फिर भी कुछ लोग जानबूझकर संवैधानिक ढांचे को कमजोर कर रहे हैं.
CJP प्रदर्शन के कारण दिल्ली के बाजार बंद! खान मार्केट और CP के व्यापारियों को लाखों का नुकसान
शांतिपूर्ण तरीके से बात रखने का अधिकार
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि पार्टी अपनी प्रासंगिकता खो चुकी है और जनता ने उसे पूरी तरह से नकार दिया है. दूसरी ओर, बीजेपी सांसद कंगना ने विरोध प्रदर्शन के कारण ट्रेनों के रद्द होने से जुड़े सवाल को टाल दिया. वहीं, यूपी कांग्रेस प्रमुख अराधना मिश्रा ने बताया कि बीजेपी डरी हुई है. दिल्ली की सुरक्षा बता रही है कि बीजेपी कितनी डरी हुई है. आज बीजेपी लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश कर रही है. देश का संविधान किसी भी राजनीतिक दल, संगठन और यहां तक कि किसी व्यक्ति को भी शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का पूरा अधिकार देता है.
पैरामिलिट्री फोर्स तैनात क्यों की?
उन्होंने कहा कि बीजेपी को इस बात का जवाब देना होगा कि आपने दिल्ली में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात क्यों की है. आप लोग देखिए कि यूपी में लोगों को किस तरह से हिरासत में लिया जा रहा है. हमारे कई लोगों को हिरासत में लिया गया है. उन पर केस दर्ज किए जा रहे हैं. यह डरी हुई बीजेपी की तस्वीर है. मोना ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ INDIA ब्लॉक के नेताओं ने मुलाकात की. इसके अलावा समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि अगर बीजेपी सरकार को लगता है कि वह सत्ता के दम पर लोगों को रोक सकती है तो यह उसकी बहुत बड़ी गलती है. उन्होंने कहा कि हम देश की ऊर्जा के साथ खड़े हैं.
हिरासत में ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और सौरभ भारद्वाज, 1000 प्रदर्शनकारी डिटेन
