CJP Protest: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. इस प्रदर्शन को रोकने के लिए सरकार ने दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया है. किसी भी प्रदर्शनकारी को नई दिल्ली में घुसने नहीं दिया जा रहा. चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस विरोध प्रदर्शन के लिए कोई इजाजत नहीं दी गई है. आम आदमी पार्टी और ममता बनर्जी की पार्टी ने इस प्रदर्शन को अपना समर्थन देने का वादा किया है, वहीं कांग्रेस ने इससे दूरी बनाई है.
ममता बनर्जी को पुलिस ने किया डिटेन
ममता बनर्जी साउथ एवेन्यू बस स्टैंड पर धरना दे रही थीं. दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है और पुलिस स्टेशन ले जा रही है. दिल्ली पुलिस ने ममता बनर्जी और पांच सांसदों को डिटेंशन वैन में बिठाया है और उन्हें पुलिस स्टेशन ले जा रही है. दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को हिरासत में ले लिया है. जंतर-मंतर की ओर जाने के दौरान पुलिस ने केजरीवाल के साथ सौरभ भारद्वाज और संजय सिंह को भी डिटेन किया है.
#WATCH | दिल्ली: AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। https://t.co/M70yodG225
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2026
1000 प्रदर्शनकारी डिटेन
कड़ी सुरक्षा और प्रतिबंधों के बाद भी प्रदर्शनकारी किसी ने किसी तरह से नई दिल्ली में घुसने की कोशिश कर रहे हैं. इम्तियाज खान मार्ग पर आकाशवाणी भवन के पास SFI कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स गिरा दिए और आगे बढ़ गए. एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर के आसपास, 25 से 30 प्रदर्शनकारियों ने इम्तियाज अली मार्ग पर बैरिकेड्स पार किए और सुरक्षाकर्मियों पर पथराव किया. उन्होंने यह भी बताया कि उनमें से कुछ को हिरासत में लिया गया है और इस दौरान दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर के पास भी पुलिसवालों के ऊपर पत्थरबाजी की गई, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए. दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से पुलिस ने अब तक एक हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है.
#WATCH दिल्ली: CEC ज्ञानेश कुमार मामले को लेकर विरोध मार्च निकालते हुए SFI कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेड्स गिरा दिए। वीडियो इम्तियाज़ खान मार्ग से है। https://t.co/fhEYe4JKTS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2026
अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका हिरासत में
अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. जैसे ही उनकी फ्लाइट राजधानी में IGI एयरपोर्ट पर उतरी, दिल्ली पुलिस ने विमान में घुसकर तीनों को हिरासत में ले लिया. CJP के एक्स अकाउंट से एक बयान में कहा गया कि यह उसके नेताओं को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की जगह तक पहुंचने से रोकने के लिए पहले से सोची-समझी चाल का हिस्सा था. CJP के ये नेता मुंबई से यहां आए थे. CJP ने इस कार्रवाई को कहीं भी आने-जाने की आजादी का उल्लंघन बताया और तीनों नेताओं की तुरंत और बिना शर्त रिहाई की मांग की.
#UPDATE | कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2026
ध्रुव राठी समेत 150 प्रदर्शनकारी हिरासत में
पुलिस ने ध्रुव राठी को भी हिरासत में ले लिया. यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित उनके घर से हिरासत में लिया. वहीं जंतर-मंतर पर जुट रहे प्रदर्शनकारियों को भी पुलिस डिटेन कर रही है. अब तक 150 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को डिटेन किया गया है. वहीं गाड़ियों को रोकने के लिए सड़कों पर कीलें बिछाई गई हैं.
#WATCH | Delhi: Police maintain high security around Mohan Estate area ahead of the Cockroach Janta Party (CJP) protest today. Spike strips also installed here. https://t.co/PwCjc2g245
— ANI (@ANI) October 10, 2026
अभिजीत को लगा माइक
अभिजीत दिपके, अशुतोष रांका और सौरव दास भी मुंबई एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. हालांकि एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों की भारी भीड़ के कारण अफरा-तफरी मच गई. अभिजीत से सवाल पूछते समय एक रिपोर्टर का माइक उनके मुंह पर लग गया और उन्हें चोट लग गई, हालांकि चोट ज्यादा गंभीर नहीं है. लोगों से सुबह 10:00 बजे तक जंतर-मंतर पर इकट्ठा होने की अपील की गई है.
अभिजीत दीपके ने कहा है कि उन्हें जहां भी रोका जाएगा, वही उनका जंतर-मंतर बन जाएगा, वह जेल जाने को तैयार हैं, लेकिन विरोध प्रदर्शन होकर रहेगा. आज सुबह एक्स पर एक पोस्ट में दीपके ने लिखा, “जिंदगी जीने के सिर्फ दो ही तरीके हैं… या तो चीजों को वैसे ही चलने दें और उन्हें सहते रहें… या फिर उन्हें बदलने की जिम्मेदारी लें.”
जंतर-मंतर पहुंचने लगे प्रदर्शनकारी
दिल्ली पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है, जो जंतर मंतर पर इकट्ठा होने की कोशिश कर रहे थे. लाउडस्पीकर से धारा 163 का जिक्र कर वहां जमा न होने की लगातार चेतावनी जारी की जा रही है. प्रदर्शन शुरू होने से पहले जनपथ, कनॉट प्लेस, जंतर मंतर रोड पर 3-4 लेयर बैरिकेड लगा दिए गए हैं.
#WATCH | Delhi Police detain a few protesters who had started gathering at Jantar Mantar for the Cockroach Janta Party (CJP) protest here. https://t.co/QqZtF4Jswd
— ANI (@ANI) October 10, 2026
मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द
प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सरकार ने 45 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए हैं, ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है और जंतर-मंतर के आस-पास इंटरनेट भी बंद कर दिया है. दिल्ली पुलिस ने पूरी राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी है, बॉर्डर पॉइंट्स पर गाड़ियों की चेकिंग तेज कर दी है और आने-जाने के मुख्य रास्तों पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं. जंतर मंतर तक भारी बैरिकेडिंग कर दी गई है. प्रदर्शन के चलते रेलवे ने 10 अक्टूबर 2026 को सुबह 4:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली सभी मेल, एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेनों को रद्द कर दिया है. आज शराब की दुकानें बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं. दिल्ली में दस डिटेंशन सेंटर भी बनाए गए हैं.
छावनी में बदली दिल्ली, 45 मेट्रो स्टेशन बंद, रास्ते डायवर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ें ताजा अपडेट
News Source: ANI
