Home Latest News & Updates मोदी सरकार के इस फैसले से फीकी पड़ी सोने की चमक! गोल्ड इंपोर्ट में 70% की भारी गिरावट

मोदी सरकार के इस फैसले से फीकी पड़ी सोने की चमक! गोल्ड इंपोर्ट में 70% की भारी गिरावट

by Amit Dubey 18 June 2026, 2:27 PM IST
18 June 2026, 2:27 PM IST
Gold Imports

Gold Imports: बीते दिनों पश्चिम एशिया संकट ने कच्चे तेल के दाम को 110 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर कर दिया था. इसकी वजह से भारत में भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए थे. इस संकट की वजह से देश का विदेशी मुद्रा भंडार भी प्रभावित हुआ. इसके अलावा सोने और चांदी के भाव में भी काफी तेजी दिखी.

इसको देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिकों से अगले एक साल तक सोने की खरीदारी न करने की अपील की थी. इतना ही नहीं उसके बाद सरकार ने इस कीमती धातु के आयात शुल्क को भी बढ़ा दिया था. अब गोल्ड को लेकर जो रिपोर्ट आई है, उसने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, भारत में गोल्ड इंपोर्ट में 70 फीसदी की भारी गिरावट आई है.

एक महीने में सोने का आयात 70% घटा

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को एक अधिकारी ने बताया कि पीले धातु (सोना) पर सीमा शुल्क (इंपोर्ट ड्यूटी) दोगुने से अधिक बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है. इसके बाद भारत का सोने का आयात लगभग 70 प्रतिशत घटकर 25-30 टन रह गया है. उन्होंने कहा, “आयात शुल्क में बढ़ोतरी के बाद एक महीने में सोने का आयात 75-100 टन से घटकर 25-30 टन रह गया है.”

सरकार ने क्या लिया था फैसला?

मालूम हो कि भारत, जो चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोने का उपभोक्ता है, में सोने का आयात आभूषण उद्योग (ज्वेलरी इंडस्ट्री) की मांग से प्रेरित है. ऐसे आयात में विदेशी मुद्रा काफी खर्च होता है. इसको रोकने के लिए सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाया था. देश की मोदी सरकार ने 13 मई से सोने और चांदी पर आयात शुल्क 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया था. सरकार के इस फैसला का प्रभाव अब यह पड़ा है कि देश में सोने के आयात में भारी मात्रा में गिरावट दर्ज की गई है. पीएम मोदी की अपील, सोने के बढ़े दाम और विदेशी मुद्रा भंडार की सुरक्षा को देखते हुए लोगों का सोने को ना कहना, भी इसके आयात को प्रभावित किया है.

प्राइस के हिसाब से बढ़त और मात्रा के हिसाब से गिरावट

पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्राइस के हिसाब से देखें तो, सोने की ऊंची कीमतों के कारण मई में भारत का सोने का आयात पिछले वर्ष की तुलना में 34 प्रतिशत बढ़कर 3.41 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया. अप्रैल-मई 2026-27 के दौरान, सोने का आयात 60.14 प्रतिशत बढ़कर 9.04 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया.

पिछले वित्त वर्ष 2021 में, सोने का आयात 24 प्रतिशत बढ़कर 71.98 अरब अमेरिकी डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. हालांकि, मात्रा के हिसाब से आयात में 4.76 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 721.03 टन रहा.

सोने और चांदी के ताजा भाव

आज गुरुवार को सोने के भाव में गिरावट देखी जा रही है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आज 18 जून को 24 कैरेट वाले दस ग्राम सोने का भाव 1 लाख 50 हजार 105 रुपये है. 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 37 हजार 496 रुपये जबकि 18 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 1 लाख 12 हजार 579 रुपये है. अब चांदी की कीमत की बात करते हैं. एक किलो चांदी की कीमत अभी 2 लाख 48 हजार 435 रुपये है.

Rupee vs Dollar: 130 पैसों की मजबूती के बाद डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट! एक्सपर्ट से जानें वजह

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?