Trendiest Haldi Outfits: शादी के हर फंक्शन की अपनी अलग चमक होती है, लेकिन हल्दी सेरेमनी की एक्साइटमेंट अलग ही लेवल की होती है. हंसी-मजाक, दोस्तों की मस्ती, फैमिली का प्यार और चेहरे पर लगती हल्दी, ये पल जिंदगी भर याद रहते हैं. यही वजह है कि हल्दी फंक्शन आज शादी के सबसे ज्यादा मजे करने वाला फंक्शन होता है. अगर आपकी हल्दी सेरेमनी आउटडोर होने वाली है, तो सिर्फ खूबसूरत दिखना ही काफी नहीं है. आपको ऐसा आउटफिट चाहिए जो धूप और गर्मी में कंफर्टेबल भी रहे. अच्छी बात ये है कि आज की दुल्हन सिर्फ पीले रंग ही नहीं, बल्कि मस्टर्ड, मैरीगोल्ड, मिंट ग्रीन, आइवरी और पेस्टल शेड्स भी पसंद कर रही हैं.
लहंगा
जब बात हल्दी की आती है तो लहंगा हमेशा सबसे पॉपुलर ऑप्शन है. इसका फ्लेयर, दुपट्टे की खूबसूरती और तस्वीरों में आने वाला रॉयल लुक हर दुल्हन को खास बना देता है. मस्टर्ड येलो टिश्यू लहंगा, सीक्विन और जरी वर्क वाला लहंगा दिन की रोशनी में बहुत खूबसूरत लगता है.

शरारा और घरारा
अगर आप खुलकर नाचना, हंसना और पूरे फंक्शन का मज़ा लेना चाहती हैं, तो शरारा या घरारा आपके लिए बेस्ट है. इसका फ्लेयर्ड डिजाइन आउटडोर फंक्शन में बहुत खूबसूरत लगता है. हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला घरारा उन ब्राइड्स के लिए शानदार है जो अपने एंट्री मोमेंट को यादगार बनाना चाहती हैं.
प्री-ड्रेप्ड साड़ी
जो दुल्हन साड़ी पहनना पसंद करती हैं लेकिन बार-बार पल्लू संभालने की परेशानी नहीं चाहतीं, उनके लिए प्री-ड्रेप्ड साड़ी बढ़िया ऑप्शन है. लहंगा साड़ी या प्री-ड्रेप्ड पैंट साड़ी मॉर्डन और स्टाइलिश लुक देती है. ये आउटफिट्स कंफर्टेबल होने के साथ-साथ कैमरे में भी अच्छे लगते हैं.
अनारकली
अनारकली की खूबसूरती और ट्रेंड कभी नहीं जाता. हल्दी जैसे आउटडोर फंक्शन के लिए ये काफी कंफर्टेबल और एलिगेंट ऑप्शन है. जॉर्जेट अनारकली, मिरर और सीक्विन वर्क वाले अनारकली सूट हल्दी फंक्शन में चार चांद लगा देते हैं.

इंडो-वेस्टर्न लुक
हर लड़की हल्दी फंक्शन पर ट्रेडिशनल आउटफिट नहीं पहनना चाहती. ऐसे में इंडो-वेस्टर्न स्टाइल सबसे बेस्ट रहता है. फ्लोरल केप और स्कर्ट सेट, एम्ब्रॉयडर्ड जैकेट वाला लहंगा या स्टाइलिश पलाजो सेट आजकल हल्दी फंक्शन के लिए काफी डिमांड में हैं.
इन्हें भी रखें ध्यान
अगर आपका फंक्शन खुले में है तो जॉर्जेट, शिफॉन और टिश्यू जैसे लाइट फैब्रिक चुनें. ये धूप में शाइन करते हैं और फोटोशूट्स में भी अच्छे लगते हैं. प्री-ड्रेप्ड साड़ी और पलाजो सेट आपको ज्यादा मूवमेंट का कंफर्ट देते हैं.
Rath Yatra में दिखना है ट्रेडिशनल और स्टाइलिश? तो ये 6 साड़ियां बनेंगी आपकी परफेक्ट फेस्टिव साथी
