Main Vaapas Aaunga OTT Release: अगर आप दिलजीत दोसांझ की नई फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ सिनेमाघरों में नहीं देख पाए हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. दरअसल, इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म जल्द ही OTT पर दस्तक देने वाली है. प्यार, परिवार, अधूरी ख्वाहिशों और पार्टिशन के दर्द को खूबसूरती से पिरोने वाली इस फिल्म को ऑडियन्स के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी काफी तारीफ मिली है. 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘मैं वापस आऊंगा’ ने बॉक्स ऑफिस पर भले ही बहुत बड़ा धमाका न किया हो, लेकिन फिल्म की कहानी और शानदार अदाकारी ने लोगों का दिल जीत लिया.
शानदार स्टारकास्ट
फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ भी हैं. इससे पहले इम्तियाज अली और दिलजीत दोसांझ की जोड़ी फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में ऑडियन्स का दिल जीत चुकी है. अब उनकी ये नई फिल्म भी लोगों को इमोशनल जर्नी पर ले जा रही है.
OTT पर कब होगी रिलीज?
जो लोग घर बैठे आराम से फिल्म देखने का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए राहत की बात है. दरअसल, ‘मैं वापस आऊंगा’ जल्दी ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. फिल्म के थिएट्रिकल वर्जन के क्रेडिट्स में ही नेटफ्लिक्स को इसका ऑफिशियल स्ट्रीमिंग पार्टनर अनाउंस कर दिया गया था. हालांकि, अभी तक फिल्म के मेकर्स या नेटफ्लिक्स की तरफ से ‘मैं वापस आऊंगा’ की OTT रिलीज की ऑफिशियल डेट अनाउंस नहीं की गई है. लेकिन आमतौर पर किसी भी थिएटर रिलीज फिल्म को OTT पर आने में लगभग 6 से 8 हफ्ते का टाइम लगता है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ‘मैं वापस आऊंगा’ जुलाई के आखिरी वीक से लेकर अगस्त के पहले हफ्ते के बीच नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है.
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी निरवैर नाम के एक लड़की पर है, जिसका कैरेक्टर दिलजीत दोसांझ ने निभाया है. निरवैर अपने दादा ईशर से आखिरी बार मिलने घर लौटता है. ईशर, का कैरेक्टर नसीरुद्दीन शाह ने प्ले किया है. ईशर अपनी लाइफ के अंतिम दिनों में एक ऐसी अधूरी इच्छा का जिक्र करते हैं जिसे पूरा किए बिना वो दुनिया को अलविदा नहीं कहना चाहते. जवानी की धुंधली यादों के जरिए ईशर अपने प्यार जिया की कहानी बताते हैं. इसके बाद निरवैर अपने दादा के पास्ट को समझने और उनकी आखिरी ख्वाहिश पूरी करने की कोशिश में लग जाता है. इस जर्नी में वो सिर्फ अपनी फैमिली की हिस्ट्री ही नहीं जानता, बल्कि भारत-पाकिस्तान बंटवारे के घावों और पीढ़ियों तक चले आ रहे इमोशनल दर्द को भी करीब से फील करता है. यही एक्सपीरियंस उसे अपनी लाइफ और जिम्मेदारियों को नए नजरिए से देखने के लिए इंस्पायर करता है.
आपका वीकेंड होगा सुपर एंटरटेनिंग! OTT पर रिलीज हुईं ये नई धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज
