New OTT Release: अगर आपका वीकेंड प्लान घर पर आराम करने और कुछ शानदार कंटेंट देखने का है, तो इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स ने आपके मनोरंजन का पूरा इंतज़ाम कर लिया है. नेटफ्लिक्स, अमेजन प्रामइ वीडियो और बाकी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं, जिनमें सस्पेंस, रोमांस, एक्शन, कॉमेडी और थ्रिलर का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा. ऐसे में आज हम आपके लिए उन्हीं नई फिल्मों और सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं. इनके साथ आपका वीकेंड मज़ेदार बन जाएगा.
दृश्यम 3
सबसे ज्यादा चर्चा जिस फिल्म की हो रही है, वो है ‘दृश्यम 3’. मोहनलाल एक बार फिर जॉर्जकुट्टी के कैरेक्टर में लौटे हैं. इस बार कहानी पहले से ज्यादा थ्रिलिंग और सस्पेंस से भरी है. पुराने दुश्मनों की वापसी और फैमिली को बचाने के नए चैलेंज जॉर्जकुट्टी को एक और मुश्किल में डाल देते हैं. सस्पेंस पसंद करने वालों के लिए ये वीकेंड की परफेक्ट चॉइस हो सकती है. आप इस फिल्म को अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं.

अब होगा हिसाब
अमेजन एमएक्स प्लेयर की ‘अब होगा हिसाब’ भी लोगों का ध्यान खींच रही है. पंजाब के बैकग्राउंड पर बेस्ड ये रिवेंज थ्रिलर एक ऐसे एनआरआई लड़के की कहानी है, जो कनाडा से डिपोर्ट होने के बाद अपने घर लौटता है. भाई के गायब होने के बाद वो एक ऐसे नेटवर्क का पर्दाफाश करने निकलता है, जो विदेश भेजने के सपने दिखाकर लोगों का ठगता है. कहानी में करप्शन, फ्रॉड और ह्यूमन ट्रैफिकिंग जैसे मुद्दों को भी दिखाया गया है.
Cocktail 2 से पहले देख डालिए Shahid Kapoor की ये 7 दमदार फिल्में, हर कैरेक्टर में दिखेगा अलग अंदाज
हसबैंड्स इन एक्शन
कॉमेडी और एक्शन पसंद करने वालों के लिए ‘हसबैंड्स इन एक्शन’ एक मजेदार ऑप्शन है. ये कोरियन फिल्म दो ऐसे आदमियों की कहानी है, जिनका रिश्ता काफी अजीब है. दोनों एक ही लड़की के एक्स और करेंट पति हैं. जब महिला और उसकी बेटी क्रिमिनल्स के जाल में फंसने लगती हैं, तो दोनों अपनी दुश्मनी भुलाकर साथ काम करते हैं. इस नेटफ्लिक्स फिल्म में एक्शन के साथ खूब सारी कॉमेडी भी देखने को मिलेगी.

आई विल फाइंड यू
अगर आपको सस्पेंस वाली फिल्में पसंद हैं, तो ‘आई विल फाइंड यू’ जरूर देखनी चाहिए. ये एक ऐसे इंसान की कहानी है जो अपने बेटे के मर्डर के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहा है. लेकिन जब उसे पता चलता है कि उसका बेटा शायद जिंदा है, तो वो सच सामने लाने और अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए जेल से भाग निकलता है. आप इस फिल्म को कभी भी नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
योर फॉल्ट: लंदन
रोमांटिक कंटेंट के शौकीनों के लिए ‘योर फॉल्ट: लंदन’ एक अच्छा ऑप्शन है. इसमें नोआ और निक की लव स्टोरी का नया चैप्टर दिखाया गया है. कॉलेज, करियर और बढ़ती जिम्मेदारियों के बीच दोनों के रिश्ते का टेस्ट होता है. ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है.
