Home Latest News & Updates Stock Market में मंगल ही मंगल, Nifty ने छुआ 24,400 का शिखर, अडाणी के शेयर्स ने किया गजब दंगल

Stock Market में मंगल ही मंगल, Nifty ने छुआ 24,400 का शिखर, अडाणी के शेयर्स ने किया गजब दंगल

by Preeti Pal
0 comment
Stock Market में मंगल ही मंगल, Nifty ने छुआ 24,400 का शिखर, अडाणी के शेयर्स ने किया गजब दंगल

Stock Market Update: आज शेयर मार्केट की पिच पर खूब चौके और छक्के लग रहे हैं. आज बैंकिंग सेक्टर में जबरदस्त तेजी देखी गई. इसके अलावा अडाणी ग्रुप के शेयर्स ने भी इन्वेस्टर्स को मालामाल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

21 April, 2026

मंगलवार की सुबह इंडियन स्टॉक मार्केट के लिए खुशियों वाली रही. ग्लोबल मार्केट से मिल रहे अलग-अलग हिंट्स के बावजूद, दलाल स्ट्रीट पर रौनक देखने को मिली. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं, जिससे इन्वेस्टर्स के चेहरे पर चमक आ गई है. निफ्टी ने 24,400 का बड़ा और खास लेवल पार कर लिया है. वहीं, सेंसेक्स भी लगभग 390 पॉइन्ट की छलांग लगा चुका है. आज के कारोबार में अडाणी पोर्ट्स, श्रीराम फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस जैसे बड़े शेयर्स ने मार्केट को ऊपर खींचने में बड़ा रोल प्ले किया. खासतौर से अडाणी पोर्ट्स के शेयर्स में भारी हलचल देखी गई और ये अपने 52 वीक के हाई लेवल पर पहुंच गए.

रिजल्ट ने किया मालामाल

हालांकि, हर खिलाड़ी का दिन एक जैसा नहीं होता. एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, इन्फोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस और एचडीएफसी लाइफ जैसे शेयर्स में आज कुछ सुस्ती नजर आई. आईटी सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स आज जोश में नजर आ रहे हैं. वैसे, रिजल्ट सीजन के बीच नेल्को और पीएनबी हाउसिंग के शेयर्स ने इन्वेस्टर्स को मालामाल कर दिया. शानदार तिमाही नतीजों के बाद नेल्को का शेयर करीब 11% तक उछल गया. कंपनी ने घाटे से उबरकर मुनाफा दर्ज किया है, जिससे इन्वेस्टर्स का भरोसा बढ़ा है. वहीं, पीएनबी हाउसिंग के मुनाफे में भी 14% की बढ़त देखी गई, जिसके बाद बोर्ड ने 8 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड की सिफारिश की है.

यह भी पढ़ेंःदलाल स्ट्रीट पर दीवाली जैसा जश्न! Stock Market ने पकड़ी रॉकेट की रफ़्तार, इन शेयर्स ने मारी बाज़ी

TVS और हुंडई की दोस्ती

ऑटो सेक्टर से एक बड़ी खबर सामने आई है. टीवीएस मोटर कंपनी ने हुंडई मोटर के साथ हाथ मिलाया है. दोनों कंपनियां मिलकर बिजली से चलने वाले यानी इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स बनाएंगी. साथ ही टीवीएस ने जाम्बिया के बाजार में भी एंट्री कर ली है, जिससे कंपनी के इंटरनेशनल बिजनेस को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है.

कहीं खुशी, कहीं गम

एसएमएल महिंद्रा के रिवेन्यू में तो 16% की अच्छी बढ़त हुई, लेकिन शेयर में 5% की गिरावट देखी गई. इंडोसोलर के लिए भी दिन थोड़ा मुश्किल रहा, जहां रेवेन्यू में 56% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई और शेयर में लोअर सर्किट लग गया. दूसरी तरफ, उग्रो कैपिटल का प्रोफिट भले ही गिरा हो, लेकिन उसकी ब्याज से होने वाली कमाई में 21% का उछाल आया है.

डॉलर वर्सेस रुपया

ग्लोबल मार्केट की बात करें तो सोना थोड़ा सस्ता हुआ है क्योंकि डॉलर मजबूत हो रहा है. इन्वेस्टर्स अभी अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली शांति वार्ता पर नजरें गड़ाए हुए हैं. इधर भारतीय रुपये की शुरुआत भी आज थोड़ी कमजोरी के साथ हुई और ये 93.30 प्रति डॉलर के लेवल पर खुला. इसके अलावा आज कई बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे आने वाले हैं. इनमें एचसीएल टेक्नोलॉजीज, नेस्ले इंडिया, टाटा एलक्सी, और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इन नतीजों का असर आज दिन भर बाजार की चाल पर देखने को मिलेगा.

विदेशी और घरेलू इन्वेस्टर

मार्केट के आंकड़ों के मुताबिक, फॉरेन इन्वेस्टर्स अभी भी सावधानी बरत रहे हैं और उन्होंने करीब 1,060 करोड़ रुपये की बिकवाली की है. लेकिन घरेलू निवेशकों यानी DIIs ने मोर्चा संभालते हुए करीब 2,967 करोड़ रुपये की खरीदारी करके बाजार को गिरने से बचा लिया. कुल मिलाकर देखें तो बाजार में उतार-चढ़ाव तो है, लेकिन फिर भी ट्रेंड पॉजिटिव ही बना हुआ है.

यह भी पढ़ेंः Stock Market में ‘मंडे फीवर’, कहीं प्रोफिट तो कहीं गिरावट, जानें आपके पोर्टफोलियो का हाल!

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?