Home Latest News & Updates Rupee vs Dollar: डॉलर के मुकाबले 31 पैसे मजबूत खुला रुपया, एक्सपर्ट से जानें भारतीय करेंसी में तेजी की वजह

Rupee vs Dollar: डॉलर के मुकाबले 31 पैसे मजबूत खुला रुपया, एक्सपर्ट से जानें भारतीय करेंसी में तेजी की वजह

by Amit Dubey 25 June 2026, 11:06 AM IST
25 June 2026, 11:06 AM IST
Rupee vs Dollar

Rupee vs Dollar: पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौते के ऐलान के बाद धीर-धीरे स्थिति सामान्य होने की संभावना दिख रही है. भारत सहित दुनिया के कई देशों की एनर्जी सप्लाई (तेल, गैस) के लिए अहम स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अब खुल गया है और जहाजों की आवाजाही जारी है.

इस शांति समझौते के बाद ग्लोबल लेबल पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है. इस बीच भारतीय करेंसी में मजबूती दिखी है. जी हां, मार्केट जानकारों के अनुसार, वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी है और वह पश्चिम एशिया संघर्ष शुरू होने से पहले के स्तर से नीचे चली गई है. इस वजह से भारतीय करेंसी रुपये में तेजी दिखी है. आज बुधवार को रुपया अमेरिकी करेंसी डॉलर के मुकाबले 31 पैसे की मजबूती के साथ खुला है.

डॉलर के मुकाबले 94.24 पर रुपया

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 31 पैसे बढ़कर 94.24 पर पहुंच गया. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.30 पर खुला और पिछले बंद भाव से 31 पैसे बढ़कर 94.24 पर पहुंच गया.

बता दें कि बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 21 पैसे मजबूत होकर 94.55 पर बंद हुआ था. रुपये में यह लगातार दूसरे कारोबारी दिन में बढ़त देखी जा रही है.

रुपये की मजबूती पर क्या बोले एक्सपर्ट?

जानकार और विदेशी करेंसी व्यापारियों का कहना है कि डॉलर के कमजोर होने और घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक भावनाओं ने भारतीय करेंसी को और अधिक समर्थन दिया, जबकि भारी मात्रा में विदेशी निवेशकों (FIIs) की निकासी ने इसमें और अधिक वृद्धि को रोक दिया.

वहीं, एक्सपर्ट और चॉइस ब्रोकिंग की कमोडिटी फंडामेंटल एनालिस्ट पिंकी यादव ने कहा, “वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट के कारण रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.30 पर मजबूत खुला.”

उन्होंने आगे कहा, “कीमतें ईरान संघर्ष से पहले के स्तर से भी नीचे गिर गईं. ब्रेंट क्रूड इस सप्ताह 10 प्रतिशत से अधिक और इस महीने 21 प्रतिशत से अधिक नीचे है, जिससे भारत के आयात बिल को लेकर चिंताएं कम हुई हैं और घरेलू मुद्रा (रुपया) को मजबूती मिली है.”

एक बैरल कच्चे तेल की कीमत 72.47 डॉलर

बता दें कि वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 1.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.47 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. मतलब कि एक बैरल कच्चे तेल की कीमत 72.47 डॉलर हो गई है. वहीं, आज घरेलू शेयर बाजार की बात करें तो, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 440.23 अंक चढ़कर 77,435.76 पर पहुंच गया. निफ्टी 137.80 अंक बढ़कर 24,147.60 पर कारोबार करते हुए दिखा.

Share Market: सेंसेक्स में 404 अंकों का उछाल, निफ्टी 24100 के पार; इंडिगो समेत इन शेयरों में तेजी

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?