Home Top News चार दिनों में 1800 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी में 2.30% की बढ़त; बाजार की मजबूती के ये हैं वजह

चार दिनों में 1800 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी में 2.30% की बढ़त; बाजार की मजबूती के ये हैं वजह

by Amit Dubey 6 July 2026, 6:21 PM IST
6 July 2026, 6:21 PM IST
Share Market Today

Share Market Today: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी रहती है. इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं. इस बीच बीते चार कारोबारी सत्र में शेयर बाजार में बड़ी तेजी दिखी है. सेंसेक्स में जहां 1800 अंकों से अधिक की बढ़त दर्ज की गई है, वहीं, निफ्टी में 2.30 फीसदी से अधिक की तेजी आई है.

आज सोमवार को एक बार फिर से बाजार हरे निशान में बंद हुआ. 30 शेयरों वाले इंडेक्स सेंसेक्स में आज के कारोबारी सत्र में 521 अंकों की बढ़त दर्ज की गई, जबकि 50 शेयरों वाले निफ्टी में 159.50 अंकों की तेजी आई. ये दोनों इंडेक्स उछाल के साथ हरे निशान में कारोबार करते हुए बंद हुए. आइए इनके लेटेस्ट अपडेट के साथ भारतीय शेयर बाजार में उछाल की वजहों को जानते हैं.

सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी की चाल

स्टॉक एक्सचेंज BSE और NSE की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आज सोमवार को शेयर बाजारों में लगातार चौथे दिन तेजी जारी रही, जिसमें बेंचमार्क सेंसेक्स 521 अंक बढ़कर दो महीने से अधिक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. यह तेजी ब्लू-चिप बैंक और तेल कंपनियों के शेयरों में खरीदारी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण हुई है.

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 521.16 अंक या 0.67 प्रतिशत बढ़कर 78,285.07 के स्तर पर बंद हुआ, जो 22 अप्रैल के बाद से नहीं देखा गया था. दिन के दौरान, यह 634.15 अंक या 0.81 प्रतिशत बढ़कर 78,398.06 पर पहुंच गया था.

वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 159.50 अंक या 0.66 प्रतिशत चढ़कर 24,430.35 पर बंद हुआ, जो 21 अप्रैल के बाद का हाई लेवल पर बंद का स्तर है.

सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 2.36% की तेजी

आंकड़ों के अनुसार, लगातार चार कारोबारी दिनों में शेयर बाजार में गजब की तेजी दिखी है. सेंसेक्स बीते चार कारोबारी सत्रों में 1,806.4 अंक बढ़ा है. इसमें करीब 2.36 फीसदी की तेजी दिखी है.

वहीं, बीते चार कारोबारी सत्र में निफ्टी 564.6 अंक बढ़ा है. इसमें इस दौरान 2.36 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है.

इन शेयरों में तेजी और सुस्ती

सेंसेक्स शेयरों में एचडीएफसी बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा 3.59 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई. महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और मारुति भी मुनाफा वाले शेयरों में शामिल रहे. वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फिनसर्व और पावर ग्रिड पिछड़ने वालों में शामिल रहे क्योंकि इनमें गिरावट दिखी.

बाजार में तेजी पर एक्सपर्ट क्या बोले?

एक्सपर्ट और विश्लेषकों का कहना है कि विदेशी निवेश के नए प्रवाह ने घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुझान को बल दिया है. एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने शुक्रवार को 1,355.33 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

वहीं, जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के अनुसंधान प्रमुख विनोद नायर ने कहा, “वैश्विक बाजार के मिले-जुले संकेतों के बावजूद, कच्चे तेल की स्थिर कीमतों के समर्थन से भारतीय शेयर बाजार में सकारात्मक रुझान देखने को मिला.” उन्होंने आगे कहा, ” कच्चे तेल की कीमतों में निरंतर नरमी से मुद्रास्फीति, चालू खाता संतुलन, ओएमसी की लाभप्रदता और समग्र मैक्रो स्थिरता को समर्थन मिलेगा.”

प्रीमियम पर खुली Stock Market, बैंकिंग शेयरों ने दिखाई ताकत, इन सेक्टर्स ने दी इन्वेस्टर्स को टेंशन

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?