Home व्यापार Share Market : शेयर मार्किट में जल्द लौटेगी स्टैबिलिटी, बोले मार्केट एक्सपर्ट सुनील शाह

Share Market : शेयर मार्किट में जल्द लौटेगी स्टैबिलिटी, बोले मार्केट एक्सपर्ट सुनील शाह

by Pooja Attri 7 August 2024, 3:39 PM IST (Updated 21 August 2025, 2:37 PM IST)
7 August 2024, 3:39 PM IST (Updated 21 August 2025, 2:37 PM IST)
Share Market : शेयर मार्किट में जल्द लौटेगी स्टैबिलिटी, बोले मार्केट एक्सपर्ट सुनील शाह

Share Market: बेंचमार्क इंडेक्स में तेजी से 3 दिनों की भारी गिरावट के बाद बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया.

07 August, 2024

Share Market : बेंचमार्क इंडेक्स में तेजी से 3 दिनों की भारी गिरावट के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया. शुरुआती बिजनेस में 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 1,046.13 अंक बढ़कर 79,639.20 अंक पर पहुंच गया. वहीं, NSE निफ्टी 313.9 अंक चढ़कर 24,306.45 अंक पर पहुंच गया.

JSW स्टील और HCL दे रही फायदा

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में मारुति, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, अडानी पोर्ट्स, JSW स्टील और HCL टेक्नोलॉजीज सबसे ज्यादा फायदे में रही. एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल और टाइटन के शेयर में गिरावट दर्ज की गई. एशियाई बाजार सियोल, टोक्यो, शंघाई और हॉन्गकॉन्ग भी बढ़त में बिजनेस कर रहे थे. मंगलवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए.

क्या कहता है एक्सचेंज डेटा

एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर यानी FII ने मंगलवार को 3,531.24 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची. DII ने मंगलवार को 3,357.45 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी. ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.14 फीसदी चढ़कर 76.59 अमेरिकी डॉलर पर बैरल पर पहुंच गया. मंगलवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ BSE बेंचमार्क 166.33 अंक या 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 78,593.07 पर बंद हुआ. इसी तरह, निफ्टी 63.05 अंक या 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 24 हजार के स्तर से नीचे 23,992.55 पर बंद हुआ.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?