Share Market Today: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहता है. इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं. इस बीच आज सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में तेजी दिखी है. मार्केट खुलते ही बाजार के दोनों खास इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल दिखा और यह हरे निशान में कारोबार करते हुए नजर आएं.
22 जून को मार्केट खुलने के दौरान 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 350 अंकों से अधिक की तेजी दिखी जबकि निफ्टी में 24100 के ऊपर कारोबार करते हुए दिखा. आइए जानते हैं कि सेंसेक्स और निफ्टी की चाल क्या है और किन शेयरों में तेजी और किसमें गिरावट दिखी है.

सेंसेक्स में 400 अंकों से अधिक का उछाल
सबसे पहले हम बात 30 शेयरों वाले सेंसेक्स की करेंगे. स्टॉक एक्सचेंज BSE की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, सोमवार को मार्केट खुलने के दौरान सेंसेक्स में 357.77 अंकों की तेजी दिखी. यह हरे निशान में 77,160.67 के लेवल पर खुला और कुछ ही देर में 400 अंकों को पार करते हुए 77,209 के लेवल पर पहुंच गया. 9 बजकर 32 मिनट पर सेंसेक्स 0.53 फीसदी के उछाल के साथ हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखा.
इसका पिछला बंद 76,802.90 का स्तर था. जानकार बताते हैं कि ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौते के ऐलान के बाद से मार्केट पर इसका सकारात्मक असर पड़ा है क्योंकि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है और विदेशी निवेशकों के निवेश की संभावना बढ़ी है.
रिलायंस समेत इन शेयरों में तेजी
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में सुस्ती दिखी. सबसे पहले उछाल वाले शेयरों की बात करें तो मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 2.44 फीसदी की तेजी दिखी. ये शेयर हरे निशान में 1341.30 पर कारोबार करते हुए दिखे हैं.
इसके अलावा टेक महिंद्रा में 1.22 फीसदी की तेजी, इंफोसिस में 1.15 फीसदी की तेजी, एचडीएफसी बैंक में 1.01 प्रतिशत की तेजी, एचसीएल टेक में 0.98 प्रतिशत का उछाल, आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में 0.73 फीसदी की तेजी और टीसीएस में 0.64 फीसदी की तेजी दिखी.
गिरावट वाले शेयरों में इंडिगो समेत कई शेयर रहे. इंडिगो में 0.77 फीसदी की गिरावट, टाइटन में 0.55 फीसदी की सुस्ती, अडानी पोर्ट्स में 0.49 फीसदी की गिरावट, आईटीसी में 0.34 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. इनके अलावा भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स समेत अन्य शेयरों में गिरावट देखी गई.

निफ्टी में भी उछाल
अब बात 50 शेयरों वाले निफ्टी की करते हैं. आज सोमवार को मार्केट खुलने के दौरान निफ्टी में भी तेजी दिखी. यह हरे निशान में 24,106.60 पर कारोबार करते हुए खुला. मार्केट खुलने के कुछ देर बाद यह बढ़कर 21,131.50 के लेवल पर पहुंच गया. इसमें 0.49 फीसदी की तेजी दिखी और यह 118 अंकों से अधिक उछला.
50 शेयरों वाले निफ्टी इंडेक्स के 33 शेयरों में तेजी और 17 में गिरावट दर्ज की गई. निफ्टी का पिछले कारोबारी सत्र का बंद 24,013.10 के लेवल पर हुआ था.
Stock Market में फिर हलचल! रिलायंस से विप्रो तक बड़े अपडेट, इन्वेस्टर्स की नजरें बाजार की चाल पर
News Source: PTI
