Cocktail 2 Box Office Collection: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है. रिलीज के बाद फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियन्स से मिक्स्ड रिव्यू जरूर मिले, लेकिन कमाई के मामले में ये रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा मजबूत पकड़ बनाए हुए है. खास बात ये है कि फिल्म ने लगातार तीसरे दिन भी डबल डिजिट में कमाई की है. हॉमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म साल 2012 की सुपरहिट ‘कॉकटेल’ की स्पिरिचुअल सीक्वल मानी जा रही है. नई स्टारकास्ट और फ्रेश स्टोरी के साथ फिल्म ने पहले वीकेंड में शानदार बिजनेस किया है.
कॉकटेल 2 की कमाई
रविवार को ‘कॉकटेल 2’ ने भारत में लगभग 17.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही 3 दिनों में इसकी कुल घरेलू नेट कमाई 47.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. शुक्रवार को फिल्म ने 13.50 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी. वहीं, शनिवार को इसकी कमाई बढ़कर 16.25 करोड़ रुपये हो गई. संडे को ऑडियन्स की एक्साइटमेंट सबसे ज्यादा दिखी. दिनभर में फिल्म की एवरेज ऑक्यूपेंसी लगभग 29 प्रतिशत रही. वहीं, शाम के शो में ये आंकड़ा 48 प्रतिशत तक पहुंच गया.
Main Vaapas Aaunga अब घर बैठे देख पाएंगे फैंस! जानिए कब और किस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज
विदेश में भी धूम
सिर्फ भारत ही नहीं, विदेश में भी ‘कॉकटेल 2’ को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. तीसरे दिन ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने लगभग 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ विदेशी मार्केट से इसकी टोटल कमाई 19.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. दुनियाभर में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन अब 76.25 करोड़ रुपये हो चुका है. हालांकि फिल्म के लिए आगे का रास्ता आसान नहीं होगा. दरअसल, ‘कॉकटेल 2’ का बजट लगभग 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. ऐसे में प्रोफिट के लिए फिल्म को अभी लंबा रास्ता तय करना होगा. आने वाले दिनों में अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ और आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ जैसी बड़ी फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं. इससे बॉक्स ऑफिस पर ‘कॉकटेल 2’ की लड़ाई मुश्किल हो जाएगी.
कहानी
‘कॉकटेल 2’ की कहानी एक दिलचस्प लव ट्रायंगल है. इसमें प्यार, दोस्ती और रिश्तों की उलझनों को बड़े मॉडर्न अंदाज़ में दिखाया गया है. शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की केमिस्ट्री को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. हालांक, अब भी कई लोग इसे पहले वाली ‘कॉकटेल’ से काफी कमज़ोर बता रहे हैं. लेकिन फिल्म की खूबसूरत लोकेशन्स, गाने और स्टार्स की एक्टिंग ने बात संभाल ली है. अब सबकी नजरें वीकडे कलेक्शन पर हैं. अगर फिल्म इसी स्पीड से आगे बढ़ती रही, तो आने वाले दिनों में ‘कॉकटेल 2’ 100 करोड़ क्लब की बढ़ सकती है.
Cocktail 2 ने की बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग, पहले ही दिन तोड़ा ओरिजिनल फिल्म का रिकॉर्ड
