640
29 दिसंबर 2023
सेंसेक्स में गिरावट, 72,240.26 अंकों पर बंद हुआ
शेयर बाजार 2023 के आखिरी कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 170.12 अंकों की गिरावट के साथ 72,240.26 अंकों पर बंद हुआ। जबकि एनएसई निफ्टी 47.30 अंकों के नुकसान के साथ 21,731.40 अंकों पर बंद हुआ।
इससे पहले गुरुवार को शेयर बाजार में रिकॉर्ड उछाल देखने को मिला था। सेंसेक्स पहली बार 701.63 अंकों की उछाल के साथ 72,038.43 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी भी पहली बार 213.41 अंकों की बढ़त के साथ 21,654.75 पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़ें: व्यापार समाचार, Latest Business News In Hindi, बिजनेस की ताजा खबरें
