Sensex Top 10 M Cap Companies: गुरुवार को बेंचमार्क BSE सेंसेक्स 374 अंक चढ़ गया. इसे कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और रिलायंस इंडस्ट्रीज और ICICI बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी से सहारा मिला.
पूरे दिन बढ़त के साथ कारोबार करने के बाद, 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 373.76 अंक या 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,954.76 पर बंद हुआ. वहीं, दिन भर NSE निफ्टी एक सीमित दायरे में कारोबार करता रहा और अंत में 11.35 अंक या 0.05 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 24,636 पर बंद हुआ.
इस बीच आज रविवार को मार्केट कैप (बाजार पूंजीकरण) के हिसाब से सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों के साप्ताहिक आंकड़े आएं हैं. इनमें से कुल 4 कंपनियों के मार्केट कैप में 1.43 लाख करोड़ की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, स्टेट बैंक को सबसे अधिक मुनाफा हुआ है.
स्टेट बैंक समेत इन चार कंपनियों के बढ़े मार्केट कैप
सेंसेक्स की 10 बड़ी कंपनियों में से पिछले हफ्ते स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को सबसे अधिक मुनाफा हुआ है. इसका मार्केट कैप 63,922.03 करोड़ रुपये बढ़कर 10,11,721.84 करोड़ रुपये हो गया है. इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और लार्सन एंड टूब्रो के भी मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई है.
रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 32,816.4 करोड़ रुपये बढ़कर अब 18,01,925.19 करोड़ रुपये हो गया है. टीसीएस का मार्केट कैप 31,875.35 करोड़ रुपये बढ़कर अब 8,87,770.13 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, लार्सन एंड टूब्रो का मार्केट कैप 14,637.76 करोड़ रुपये बढ़कर 5,56,482.45 करोड़ रुपये हो गया है.
इन कंपनियों के गिरे मार्केट कैप
सेंसेक्स की 10 कंपनियों में से 6 के मार्केट कैप में गिरावट दिखी है. इनमें एलआईसी, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और हिंदुस्तान यूनिलीवर शामिल हैं.
- एलआईसी का मार्केट कैप 40,543.23 करोड़ रुपये घटकर अब 4,96,891.82 करोड़ रुपये हो गया है.
- बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 37,168.96 करोड़ रुपये गिरकर अब 6,73,648.55 करोड़ रुपये हो गया है.
- एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 24,183.16 करोड़ रुपये घटकर अब 11,27,967.47 करोड़ रुपये हो गया है.
- आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 9,507.67 करोड़ रुपये घटकर 10,20,370.63 करोड़ रुपये हो गया है.
- भारती एयरटेल का मार्केट कैप 7,581.65 करोड़ रुपये घटकर अब 12,22,423.98 करोड़ रुपये हो गया है.
- वहीं, हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 4,793.16 करोड़ रुपये घटकर 4,88,808.97 करोड़ रुपये हो गया है.
कैसी रही एशियाई बाजारों की चाल?
एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का KOSPI सूचकांक 4.58 प्रतिशत गिर गया, हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 1.49 प्रतिशत नीचे आया और जापान का निक्केई 225 सूचकांक 0.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ. शंघाई का SSE कंपोजिट सूचकांक मामूली रूप से ऊपर रहा.
वहीं, यूरोप के बाजारों में तेजी देखी गई. बुधवार को अमेरिकी बाजार अधिकतर गिरावट के साथ बंद हुए.
Stock Market में फिर बढ़ी हलचल! 450 अंक टूटा Sensex, लेकिन IT और ऑटो सेक्टर ने दिखाया दम
News Source: PTI
