Indian Student Killed Girlfriend: अमेरिका के टक्सन राज्य में पढ़ाई करने गया भारतीय छात्र खूनी बन गया. उसने अपनी 19 साल की गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी और वहां से भाग गया, लेकिन जर्मनी के एयरपोर्ट पर उसे पकड़ लिया गया. दरअसल वरुण बाचीगारी नाम का छात्र यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना में बिजनेस एनालिसिस की पढ़ाई कर रहा था. पुलिस के मुताबिक, वरुण ने 6 अगस्त को टक्सन के एक अपार्टमेंट में अपनी 19 साल की गर्लफ्रेंड, जुलिसा रूबी सालाजार की हत्या की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर वहां से भाग गया.
जर्मनी से भारत भागने का था प्लान
टक्सन पुलिस (TPD) को घटना का पता तब चला जब वे परिवार के कहने पर जांच करने के लिए अपार्टमेंट पहुंचे. पुलिस ने देखा कि जुलिसा मृत है और उसके बॉयफ्रेंड वरुण की खोज शुरू कर दी. पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद वरुण ने जुलीस का फोन और क्रेडिट कार्ड भी ले लिया था. आरोप है कि जुर्म करने के बाद, वरुण तुरंत अमेरिका से चला गया. उसका प्लान जर्मनी के रास्ते भारत पहुंचने का था. पुलिस और एजेंसियों का कहना है कि मर्डर के बाद वरुण टक्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा और ह्यूस्टन के लिए फ्लाइट ली. ह्यूस्टन से उसने जर्मनी के बर्लिन के लिए दूसरी फ्लाइट ली. एरिजोना पुलिस और फेडरल एजेंट्स ने उसकी हरकतों पर नजर रखी और बर्लिन पहुंचने पर उसे गिरफ्तार कर लिया.
रिश्ता खत्म करना चाहती थी जुलिसा
अब उसे कानूनी कार्रवाई के लिए वापस अमेरिका भेजने की तैयारी चल रही है, जहां उस पर फर्स्ट-डिग्री मर्डर का चार्ज लगाया जाएगा और पिमा काउंटी एडल्ट डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुलिसा वरुण के साथ शारीरिक शोषण और यौन उत्पीड़न की वजह से अपना रिश्ता खत्म करना चाहती थी. 5 अगस्त को उसके कमरे से चीखने की आवाजें आईं. जब पड़ोसियों ने पूछा, तो उसने कहा कि झगड़ा हुआ था. लेकिन वरुण ने अपनी गर्लफ्रेंड का गला दबाकर उसे मारा डाला.
यूनिवर्सिटी से निकाला गया
मई में पिमा काउंटी कोर्ट में उसके खिलाफ मारपीट का केस पेंडिंग था. उसे यूनिवर्सिटी में मारपीट के बाद निष्कासित कर दिया गया था. उस पर घरेलू हिंसा का भी चार्ज लगा था. वरुण को निकाल दिया गया. वरुण की हाल ही में नौकरी चली गई थी, जिससे उसका इमिग्रेशन स्टेटस भी खतरे में पड़ गया था. फिलहाल पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं.
‘मेरे पति को मार दो, वरना…’ पत्नी और प्रेमी ने रची खूंखार साजिश; फिर ऐसे बची शख्स की जान
News Source: PTI
