Home Latest News & Updates पहले घर बुलाया, फिर 3 लोगों ने किया 19 साल की लड़की से दुष्कर्म; आरोपियों में था एक दोस्त भी शामिल

पहले घर बुलाया, फिर 3 लोगों ने किया 19 साल की लड़की से दुष्कर्म; आरोपियों में था एक दोस्त भी शामिल

by Sachin Kumar 16 August 2026, 5:32 PM IST (Updated 16 August 2026, 7:53 PM IST)
16 August 2026, 5:32 PM IST (Updated 16 August 2026, 7:53 PM IST)
3 youth gangraping 19-year-old woman UP

UP Crime : उत्तर प्रदेश के लखीमपुरखीरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. यहां पर एक 19 वर्षीय लड़की के साथ तीन लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. हैरान करने वाली बात यह रही कि तीनों आरोपियों में से एक लड़की का दोस्त भी था. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को देवकली रोड पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, घटना के 24 घंटे के भीतर तीनों लड़कों को पकड़ लिया गया. यह मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के बेगम बाग मोहल्ले का है.

तबीयत बिगड़ने पर आरोपी घर से भागे

पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार को दोपहर हुई. आरोपियों में से एक लड़की का कथित तौर पर दोस्त था. उसने अपने घर पर बुलाया और आरोप है कि उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया. जब पीड़िता की हालत बिगड़ने लगी तो वह तीनों घटनास्थल से भाग गए. इसके बाद पीड़िता किसी तरह से अपने घर पहुंची और उसने घटना के बारे में दादा-दादी को बता दिया.

सिक्योरिटी गार्ड बना हैवान, अहमदाबाद में पीजी की छत पर छात्रा से दुष्कर्म; पुलिस के हत्थे चढ़ा दरिंदा

पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया

वहीं, पीड़िता के परिवार उसे जिला अस्पताल ले गए और फिर पुलिस को सूचना दी. एसपी ने बताया कि तीनों आरोपी उसी इलाके के रहने वाले हैं. उनके खिलाफ BNS की धारा 70(1) (दुष्कर्म) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पूछताछ के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने आगे कहा कि पीड़िता का बयान कानूनी प्रक्रिया के अनुसार दर्ज किया जा रहा है. उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और फिलहाल उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है.

पुलिस ने की आगे की कार्रवाई शुरू

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, घटना से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर मामले की विवेचना की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पीड़िता ने सबसे पहले आरोपी सिद्धार्थ की पहचान की थी. घटना के समय घर पर परिवार का कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था. आरोप है कि इसी दौरान सिद्धार्थ के दो दोस्त विशु कनौजिया और मधुमेश मिश्रा भी वहां पहुंच गए.

दर्जी की दरिंदगी, कपड़े सिलवाने गई 15 साल की बच्ची से दुष्कर्म; ताला तोड़कर दुकान से निकाला

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?