Home Latest News & Updates 15 साल की बच्ची से टीचर की दरिंदगी, दुष्कर्म और गर्भपात के बाद मौत; हिरासत में हैवान

15 साल की बच्ची से टीचर की दरिंदगी, दुष्कर्म और गर्भपात के बाद मौत; हिरासत में हैवान

by Sachin Kumar 22 August 2026, 11:52 AM IST (Updated 22 August 2026, 1:50 PM IST)
22 August 2026, 11:52 AM IST (Updated 22 August 2026, 1:50 PM IST)
15-year old girl dies rape pregnancy J&K Kishtwar

Jammu & Kashmir Crime: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है. यहां पर एक टीचर ने 15 वर्षीय लड़की के साथ महीनों तक दुष्कर्म किया. इसके बाद लड़की गर्भवती हो गई और टीचर पर आरोप है कि जबरदस्ती गर्भपात कराने की वजह से नाबालिग की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और लोगों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. अब पुलिस ने लड़की के साथ दुष्कर्म और मौत के मामले में शिक्षक खालिद हुसैन और उसके भाई तारिक को गिरफ्तार कर लिया है. खालिद पर पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. साथ ही शिक्षा विभाग ने उसको निलंबित भी कर दिया है.

विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया मामला

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी खालिद अहमद शेख और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, अबॉर्शन के बाद गुरुवार देर शाम लड़की की मौत हो गई. इसके बाद मृत बच्ची का शव उसके गांव ले जाया गया और शुक्रवार को किश्तवाड़ इलाके में विरोध प्रदर्शन हुआ. वहीं, छत्रू पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 61(2) (आपराधिक साजिश), 65(1) (16 साल से कम उम्र की लड़की के साथ रेप), 90 (गर्भपात कराने के इरादे से किए गए काम से मौत), 91 (बच्चे को जीवित पैदा होने से रोकने या जन्म के बाद उसकी मौत का कारण बनने वाला काम) और 92 (गैर-इरादतन हत्या के बराबर काम से गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया.

इसके अलावा बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण (POCSO) अधिनियम की धाराओं 4 (पेनिट्रेटिव यौन हमले के लिए सजा), 6 (गंभीर पेनिट्रेटिव यौन हमले के लिए सजा), 8 (यौन हमले के लिए सजा), 10 (गंभीर यौन हमले के लिए सजा) और 17 (उकसाने के लिए सजा) के तहत भी मामला दर्ज किया गया.

पहले घर बुलाया, फिर 3 लोगों ने किया 19 साल की लड़की से दुष्कर्म; आरोपियों में था एक दोस्त भी शामिल

पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया

स्थानीय लोगों ने बताया कि लड़की कई महीनों से गर्भवती थी. करीब दो हफ्ते पहले उसने पेट दर्द की शिकायत की और उसे स्थानीय केंद्र ले जाया गया. यहां पर मेडिकल जांच के दौरान पता चला कि बच्ची प्रेग्नेंट है. इसके बाद नाबालिग ने अपने माता-पिता को बताया कि टीचर ने कई बार उसका यौन शोषण किया था. स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरोपी ने लड़की के परिवार वालों को पैसे की पेशकश की थी और पुलिस के पास जाने पर उन्हें धमकी भी दी थी. बुधवार को आरोपी और उसका भाई लड़की के पिता और चाचा के साथ उसे गर्भपात के लिए किश्तवाड़ के एक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. सूत्रों के अनुसार, मेडिकल जांच के बाद उसे दूसरे केंद्र में रेफर कर दिया गया, जहां सर्जरी के जरिए डिलीवरी कराने की कोशिश की गई.

बच्चे को जन्म देने के बाद लड़की की हुई मौत

उन्होंने बताया कि प्रक्रिया के दौरान कथित तौर पर उसकी हालत बिगड़ गई और उसने एक मृत बच्चे को जन्म दिया. इसके कुछ देर बाद लड़की की भी मौत हो गई. इस घटना के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए. स्थानीय लोगों ने न्यायिक जांच और घटना के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग है. वहीं, शुक्रवार को छत्रू इलाका पूरी तरह बंद रहा और जुमे की नमाज के बाद किश्तवाड़ में तनाव का माहौल बना रहा.

शक ने ली मासूम की जान! 14 साल की लड़की की हत्या के आरोप में पिता-दादा गिरफ्तार, नहर से शव बरामद

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?