Home राज्यबिहार दो दिन से लापता पहली कक्षा के छात्र का नदी में मिला शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

दो दिन से लापता पहली कक्षा के छात्र का नदी में मिला शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

by Amarjeet Singh 16 August 2026, 4:44 PM IST
16 August 2026, 4:44 PM IST
Gaya Child Death

Gaya Child Death: बिहार के बाधगया में एक बच्चे की रहस्यमयी मौत से गांव में हड़कंप मच गया है. बोधगया थाना क्षेत्र के बतसपुर गांव से 14 अगस्त की शाम से लापता पहली कक्षा के छात्र अनिकेत कुमार गिरी का शव रविवार को मुहाने नदी से बरामद हुआ. बच्चे का शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही बोधगया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

परिजनों ने किया सड़क जाम

अनिकेत कुमार गिरी 14 अगस्त की शाम करीब 7 बजे साइकिल से अपने घर पहुंचा था. उसने अपनी साइकिल घर में लगाई और परिजनों से बाहर जाने की बात कही. इसके बाद वह अचानक लापता हो गया. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. गांव और आसपास के इलाकों में खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने बोधगया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई. बच्चे की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर 15 अगस्त को परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया था.

हत्या का शक

पुलिस की ओर से भी बच्चे की तलाश की जा रही थी. रविवार को मुहाने नदी में अनिकेत का शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया. मृतक के चचेरे भाई संतोष कुमार गौतम ने बताया कि 14 अगस्त से ही अनिकेत की लगातार तलाश की जा रही थी. पुलिस भी अपने स्तर से खोजबीन में जुटी थी. उन्होंने आशंका जताई कि बच्चे की हत्या कर शव को मुहाने नदी में फेंका गया है. परिवार के मुताबिक, बच्चे के चेहरे और गर्दन पर चोट के निशान दिख रहे थे. हालांकि पुलिस ने कहा कि चोटों का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगा. फिलहाल पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

बताया गया कि अनिकेत पास के ही स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ता था. उसकी मौत की खबर से गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी.

केरल में मिला छात्र का शव, अरुणाचल प्रदेश का रहने वाला मारपू कर रहा था बी.टेक, मंत्री ने दिए जांच के आदेश

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?