Ajmer Jailor Arrested: राजस्थान के अजमेर सेंट्रल जेल से एक हैरान करने वाला सामने आया है. पुलिस ने पिछले दो महीने से फरार जेलर दिव्या चौधरी को गिरफ्तार किया है. उन पर आरोप है कि वे जेल के कैदियों से अपना व्यक्तिगत काम करवाती थी. पुलिस ने गुरुवार को बताया कि अजमेर सेंट्रल जेल की एक जेलर को कोटा से गिरफ्तार कर लिया गया. उन पर बिना इजाजत दो महिला कैदियों को अपने प्राइवेट फ्लैट की सफाई के लिए बाहर ले जाने का आरोप था.
पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद दिव्या चौधरी को सस्पेंड कर दिया गया था. वह दो महीने से फरार थी. बुधवार को उन्हें कोटा से गिरफ्तार किया गया और कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया.
दो महिला कैदियों से कराई सफाई
DSP (नॉर्थ) शिवम जोशी ने बताया कि अजमेर सेंट्रल जेल में जेलर के तौर पर तैनात दिव्या पर आरोप है कि उन्होंने 12 जुलाई को कोर्ट की इजाजत के बिना और जेल रिकॉर्ड में एंट्री किए बिना, दो महिला कैदियों – किरण और सना (जो अलग-अलग मर्डर केस में उम्रकैद की सजा काट रही थीं) – को एक प्राइवेट गाड़ी में जेल से बाहर निकाला. उन्होंने बताया कि इन दोनों कैदियों को कथित तौर पर अजमेर के ARG सिटी में दिव्या के प्राइवेट फ्लैट पर ले जाया गया, जहां उनसे फ्लैट की सफाई करवाई गई.
संस्पेशन के बाद भाग गईं गार्ड और जेलर
इस घटना के बाद, 5 अगस्त को सिविल लाइन्स पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया. जेलर दिव्या तथा जेल गार्ड सोनिया चौधरी दोनों इस काम को अंजाम दे रहे थे, इसलिए दोनों को सस्पेंड कर दिया गया. सस्पेंशन के दौरान दिव्या को बीकानेर और सोनिया को जोधपुर हेडक्वार्टर भेजा गया था. लेकिन अपने-अपने हेडक्वार्टर में रिपोर्ट करने के बजाय, दोनों गिरफ्तारी से बचने के लिए भाग गईं. BNS की संबंधित धाराओं और सेंट्रल जेल एक्ट की धारा 42 के तहत मामला दर्ज होने के बाद जांच शुरू की गई.
गार्ड की तलाश जारी
DSP जोशी ने बताया कि पुलिस ने टेक्निकल सबूतों के जरिए दिव्या की लोकेशन का पता लगाया और उन्हें कोटा के एक रिहायशी फ्लैट से गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक, जब जेल के मेन गेट पर महिला स्टाफ ने कैदियों को बाहर ले जाने पर आपत्ति जताई, तो दिव्या और सोनिया ने उन्हें कथित तौर पर धमकाया था. पुलिस के अनुसार, बाद में कैदियों को जेल वापस लाया गया और सीनियर अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई. पुलिस अभी भी सोनिया की तलाश कर रही है, जो अभी भी फरार है.
“मैने पापा को मार दिया…” पिता की गंदी हरकतों से परेशान थी बेटी, हत्या के बाद खुद पुलिस को फोन किया
News Source: ANI
