Home अपराध BSP नेता के. आर्मस्ट्रांग के मर्डर में 1 आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

BSP नेता के. आर्मस्ट्रांग के मर्डर में 1 आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

by Live Times 14 July 2024, 12:40 PM IST (Updated 22 August 2025, 3:28 PM IST)
14 July 2024, 12:40 PM IST (Updated 22 August 2025, 3:28 PM IST)
BSP नेता के. आर्मस्ट्रांग के मर्डर में मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

Tamil Nadu BSP Leader Murder: तमिलनाडु में बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख के. आर्मस्ट्रांग की हत्या में शामिल 1 आरोपी की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई.

14 July, 2024

Tamil Nadu BSP Leader Murder: तमिलनाडु में बहुजन समाज पार्टी (BSP) चीफ के. आर्मस्ट्रांग की हत्या में शामिल 1 आरोपी की रविवार की सुबह पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि आरोपी तिरुवेंगदम ने पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश की. इसके बाद आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर हमला भी किया. इस दौरान पुलिस के अधिकारी ने तिरुवेंगदम पर गोली चलाई. घायल आरोपी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी.

5 जुलाई को BSP चीफ की हुई थी हत्या

BSP प्रमुख के. आर्मस्ट्रांग पर 5 जुलाई को चेन्नई में उनके घर के सामने चाकू और तलवारों से हमला किया गया. इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए. के. आर्मस्ट्रांग को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें ​मृत घोषित कर दिया.

स्टालिन के खिलाफ लड़ा था चुनाव

BSP नेता के. आर्मस्ट्रांग एक वकील थे. उन्होंने 2007 में BSP ज्वॉइन किया था. 2011 में तमिलनाडु के कोलाथुर सीट से मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था. इसमें उन्हें हार मिली थी.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?