Home अपराध सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सर्विस रिवॉल्वर से मारी गोली

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सर्विस रिवॉल्वर से मारी गोली

by Live Times 15 May 2024, 5:54 PM IST (Updated 12 September 2025, 5:17 PM IST)
15 May 2024, 5:54 PM IST (Updated 12 September 2025, 5:17 PM IST)
Sachin Tendulkar Security

Crime News : अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक वह रात करीब डेढ़ बजे उठा और खुद को सिर में गोली मार ली. गोली की आवाज सुनकर घर के अन्य लोग जाग गए और उन्हें खून से शरीर को लथपथ पाया.

15 May, 2024

Crime News : महाराष्ट्र के जलगांव में स्थित सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की सिक्योरिटी में पुलिस कांस्टेबल ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस अधिकारी ने कहा कि राज्य रिजर्व पुलिस बल (SRPF) से जुड़े प्रकाश गोविंद कपाड़े (39) ने तड़के अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली. बता दें कि प्रकाश गोविंद कापड़े पिछले सप्ताह ही अपने परिवार के साथ अपने गृहनगर जामनेर पहुंचे थे.

सर्विस रिवॉल्वर से मारी गोली

वहीं अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक वह रात करीब डेढ़ बजे उठा और खुद को सिर में गोली मार ली. गोली की आवाज सुनकर घर के अन्य लोग जाग गए और उन्हें खून से शरीर को लथपथ पाया. अधिकारी ने आगे कि कापड़े को अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसे मृत घोषित कर दिया गया.

पुलिस ने कहा- अभी जांच जारी है

घटना के बाद जामनेर पुलिस की एक टीम ने घर का दौरा किया. अधिकारी ने कहा कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. कपाड़े 15 साल पहले SRPF में शामिल हुए थे और वर्तमान में प्रतिनियुक्ति पर महाराष्ट्र पुलिस की विशेष सुरक्षा इकाई (SPU) में कार्यरत थे. अधिकारी ने कहा कि उन्हें पिछले साल बांद्रा स्थित सचिन तेंदुलकर के आवास पर तैनात किया गया था. उन्होंने कहा कि आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है.

ये भी पढ़ें – देश का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल – ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?