Home Top News दिल्ली के मशहूर डॉक्टर ने नौकरानी का किया कत्ल, काला जादू के शक में चाकू से ली जान

दिल्ली के मशहूर डॉक्टर ने नौकरानी का किया कत्ल, काला जादू के शक में चाकू से ली जान

by Sanjay Kumar Srivastava 19 June 2026, 5:11 PM IST (Updated 19 June 2026, 5:12 PM IST)
19 June 2026, 5:11 PM IST (Updated 19 June 2026, 5:12 PM IST)
दिल्ली के मशहूर डॉक्टर ने घरेलू सहायिका का किया कत्ल, काला जादू के शक में चाकू से मारकर ली जान, आरोपी गिरफ्तार

Delhi Murder Case: दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके माउंट कैलाश में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां के मशहूर त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष गुप्ता ने काला जादू के शक में अपनी घरेलू सहायिका (नौकरानी) मीना की क्रिकेट बैट और चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी डॉक्टर को अपनी सहायिका पर संदेह था कि वह काला जादू करती है, जिसके कारण उसके परिवार में लगातार कलह हो रही थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जहां पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

आरोपी डॉक्टर पुलिस हिरासत में

ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अनुराग छाबड़ा की अदालत ने शुक्रवार को आरोपी डॉक्टर को दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. दिल्ली पुलिस ने डॉ. गुप्ता की कस्टडी की मांग करते हुए कहा कि उन्हें यह पता लगाने के लिए जांच करनी है कि क्या इसमें कोई और भी शामिल है. मामले में नई जानकारियां जुटानी हैं. इस अर्जी का विरोध करते हुए बचाव पक्ष के वकील ने अदालत में कहा कि आरोपी पिछले 24 घंटों से पुलिस कस्टडी में है. उन्होंने दलील दी कि पुलिस ने सब कुछ ज़ब्त कर लिया है. वह पिछले 24 घंटों से पुलिस कस्टडी में हैं. वह पहले से ही डिप्रेशन से जूझ रहे हैं और एक जाने-माने डॉक्टर हैं.

डॉक्टर ने कबूला जुर्म

पुलिस के मुताबिक, आरोपी एंटी-डिप्रेसेंट दवाएं ले रहा है. उस पर आरोप है कि उसने अपनी छत पर 45 साल की घरेलू सहायिका पर हमला किया. जब पुलिस पहुंची तो वह खून से लथपथ लाश के पास खड़ा मिला. आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली. पुलिस ने कहा कि डॉक्टर के माउंट कैलाश स्थित घर पर हुई इस हत्या के पीछे की असल वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने बताया कि परिवार के अंदर के झगड़ों और उसकी मानसिक स्थिति समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

मौके से बैट और चाकू दोनों जब्त

पुलिस को सुबह करीब 11:36 बजे एक निवासी का PCR कॉल आया, जिसमें बताया गया कि पड़ोस की एक इमारत की छत पर एक महिला की हत्या कर दी गई है और वह खून से लथपथ पड़ी है. आरोपी को तुरंत पकड़ लिया गया और हिरासत में ले लिया गया. पुलिस ने मौके से बैट और चाकू दोनों चीज़ें ज़ब्त कर ली हैं. पूछताछ के दौरान आरोपी ने दावा किया कि उसे लगता था कि मीना काला जादू करती है और घर में उसकी मौजूदगी से परिवार की शांति भंग हो रही थी.

डॉक्टर पिछले दो-तीन साल से मीना को नौकरी से हटाना चाहते थे, लेकिन उनकी पत्नी इसके खिलाफ थीं. बताया जाता है कि यह बात परिवार में तनाव का लगातार कारण बनी हुई थी. आरोपी की पत्नी भी डॉक्टर हैं और आयुर्वेदिक डर्मेटोलॉजिस्ट के तौर पर काम करती हैं. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या हत्या से पहले कोई बहस हुई थी. क्या उस समय घर में परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे.

कुशीनगर में डबल मर्डर से सनसनी: प्रेमी संग रिश्ते का विरोध कर रहे पिता ने बेटियों को उतारा मौत के घाट

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?