Home Latest News & Updates महज 150 रुपए के लिए मर्डर: दिल्ली में दोस्तों ने ली 19 साल के युवक की जान, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

महज 150 रुपए के लिए मर्डर: दिल्ली में दोस्तों ने ली 19 साल के युवक की जान, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

by Sanjay Kumar Srivastava 24 June 2026, 3:58 PM IST
24 June 2026, 3:58 PM IST
महज 150 रुपए के लिए मर्डर: दिल्ली में दोस्तों ने ली 19 साल के युवक की जान, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

Delhi Murder: पश्चिमी दिल्ली में महज 150 रुपए के लिए युवक की हत्या कर दी गई. दोस्तों ने ही वारदात को अंजाम दिया. इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि तिलक नगर इलाके में तीन किशोरों ने 19 साल के एक लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी. यह घटना पैसों के विवाद के बाद हुई.मृतक ने अपने किशोर दोस्त से 150 रुपए उधार लिया था. दोस्त बार-बार अपने रुपए मांग रहा था, जिसे देने में मृतक आनाकानी कर रहा था.

चाकू से गोदकर ली जान

पुलिस ने बताया कि 21 जून की रात दोस्तों ने पैसों के विवाद को लेकर मृतक पारस को रोका. पैसा न देने पर आरोपियों ने पारस को कई बार चाकू मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने कहा कि हमले के बाद मृतक किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग गया. हालांकि, तीनों आरोपियों ने रात करीब 12:15 बजे पारस को फिर से ढूंढ निकाला, पकड़ा और उस पर बुरी तरह हमला किया. हमले के दौरान एक आरोपी ने पारस को बार-बार चाकू से मारा, जिससे उसे जानलेवा चोटें आईं. मामले की आगे जांच चल रही है.

पुलिस ने बताया कि उन्हें मृतक की बहन का PCR कॉल आया, जिसमें उसने बताया कि उसके भाई को चाकू मारा गया है और दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और अपराध वाली जगह के पास खून के धब्बे पाए. मृतक की बहन ने पुलिस को बताया कि उसे उसका भाई अपने घर के पास घायल और बेहोश हालत में मिला. उसे हमलावरों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी.

CCTV फुटेज से आरोपियों की पहचान, गिरफ्तार

पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज खंगाले और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर सुराग जुटाए. इन कोशिशों से उन्हें तीन आरोपियों का पता चला. सभी को मंगलवार को चौकखंडी इलाके के एक पार्क से पकड़ा गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि करीब 40-45 दिन पहले मृतक ने उनमें से एक से 150 रुपये लिए थे और पैसे लौटाने से मना कर दिया था. यह विवाद बढ़ता रहा और आखिरकार जानलेवा हमले की वजह बना.पुलिस ने CCTV फुटेज की जांच और स्थानीय जानकारी जुटाने के बाद आरोपियों को पकड़ लिया है.

दिल्ली के मशहूर डॉक्टर ने नौकरानी का किया कत्ल, काला जादू के शक में चाकू से ली जान

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?