Home Top News मोदी और पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई खत्म! 45 मिनट तक चली बातचीत; गिफ्ट की ये किताब

मोदी और पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई खत्म! 45 मिनट तक चली बातचीत; गिफ्ट की ये किताब

by Sachin Kumar 11 September 2026, 5:09 PM IST (Updated 11 September 2026, 5:17 PM IST)
11 September 2026, 5:09 PM IST (Updated 11 September 2026, 5:17 PM IST)
BRICS Summit 2026 Bilateral meeting PM Modi-Putin concludes

BRICS Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली में 18वें BRICS सम्मेलन से इतर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच करीब 45 मिनट तक बातचीत हुई. बताया जा रहा है कि बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का जोरदार स्वागत किया. इस दौरान पीएम मोदी ने पुतिन को एक किताब भी भेंट की. यह प्राचीन तमिल ग्रंथ ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद है. इसमें महान कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर की शाश्वत शिक्षाओं और ज्ञान को समाहित किया गया है, जो भाषाओं और सीमाओं से परे हैं. बता दें कि 18वें BRICS सम्मेलन की अध्यक्षता भारत कर रहा है. यह सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा.

जानें क्या बोले पीएम मोदी?

‘तिरुक्कुरल’ भेंट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन से कहा कि संत तिरुवल्लुवर ने इस किताब में मानव जीव की अनेक विशेषताओं को बतलाया है. इसी किताब का रूसी भाषा में भी अनुवाद किया गया है. उन्होंने आगे कहा कि मुझे विश्वास है कि ये किताब जनसंपर्क बढ़ाने और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने का काम करेगी.

‘भारत-चीन करें एक-दूसरों के हितों का सम्मान…’ ब्रिक्स NSA सम्मेलन से पहले अजित डोभाल से बोले वांग यी

तिरुक्कुरल प्रसिद्ध रचनाओं में से एक

आपको बताते चलें कि ‘तिरुक्कुरल’ तमिल साहित्य की सबसे महान और प्रसिद्ध रचनाओं में से एक है. इसे ‘तमिल वेद’ भी कहा जाता है. इस किताब का रूसी समेत दुनिया की कई भाषाओं में अनुवाद हो चुका है. बताया जाता है कि इस पुस्तक को करीब 2000 साल पहले लिखा गया था.

पालम एयरफोर्स पर उतरा प्लेन

इससे पहले राष्ट्रपति पुतिन का प्लेन शुक्रवार की तड़के तीन बजे पालम एयरफोर्स पर उतरा. दूसरी ओर ब्रिक्स के 11 देशों के अलावा 12 देशों को भी समिट का निमंत्रण भेजा गया है. साथ ही उनके प्रतिनिधि भी दिल्ली पहुंचने लगे और वह भी भारत की टॉप लीडरशिप से मुलाकात करेंगे.

एक साथ रवाना हुए मोदी और पुतिन

इसके अलावा पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन एक ही कार में बैठकर भारत मंडपम में हो रही प्रदर्शन के लिए रवाना हुए. यहां पर जल्द ही ब्रिक्स बिजनेस फोरम का लीडर्स सेशन आयोजित किया जाएगा. भारत के लिहाज से यह बैठक काफी महत्वपूर्ण होने वाली है और इस दौरान ब्रिक्स समूह से हटकर भारत के कई देशों से समझौते भी हो सकते हैं.

मसूद पेजेश्कियान आएंगे भारत, ब्रिक्स सम्मेलन में लेंगे हिस्सा; जानें क्या हैं इसके राजनीतिक मायने?

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?