Guwahati Night Club: असम के गुवाहाटी से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक नाइट क्लब में झगड़े के बाद बाउंसरों ने कथित तौर पर एक महिला के साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए. घटना का वीडियो शुक्रवार से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कथित तौर पर नाइट क्लब के बाउंसर महिला के साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह घटना गुरुवार देर रात खानापारा इलाके के एक नाइट क्लब में हुई.
कुछ दोस्तों के साथ महिला गई थी पब
वायरल वीडियो में देखा गया है कि एक इमारत की पार्किंग के फर्श पर लेटी महिला को कुछ बाउंसर पीट रहे हैं. इसी बीच एक दूसरी महिला घटनास्थल पर पहुंचती है और वह बचाव करते हुए भी दिखती है. क्लब की इमारत में काम करने वाली एक सुरक्षा गार्ड के मुताबिक, महिला कुछ दोस्तों के साथ पब में गई थी. उन्होंने कहा कि हमें बताया गया है कि उसने क्लब के अंदर एक महिला बाउंसर को बीयर की बोतल से मारा. इससे अन्य बाउंसर नाराज हो गए और वे उसे नीचे ले आए और उसके जमकर मारपीट की. उन्होंने यह भी बताया कि बाउंसरों ने महिला के आंशिक रूप से निर्वस्त्र भी कर दिया था. अब इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं और जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
पुलिस ने शुरू कर दी है जांच
वहीं, असम पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी कि उन्होंने इस भयावह घटना के बारे में जांच शुरू कर दी है. अब जांचकर्ता इस बात की जांच कर रहे हैं कि टकराव का कारण क्या था? अधिकारियों ने कहा कि जिस नाइट क्लब में चौंकाने वाली घटना हुई है, उसके मैनेजर को हिरासत में ले लिया गया है. साथ ही स्टाफ से इस घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है और पुलिस सभी से पूछताछ करने के साथ घटना की कड़ी भी जोड़ने का काम कर रही है.
कमरा नंबर 201, कई दिनों का ठहराव और फिर खामोशी… होटल में फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल के शव
निर्वस्त्र हालत में फर्श पर दिखी महिला
कथित तौर पर यह रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना शुक्रवार को खानापार के द लोकल्स कैफे एंड लाउंड में हुई. कथित तौर पर इस घटना को दर्शाने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर आए हैं, जिसमें महिला के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया है. शुरुआती जानकारी से पता चला है कि क्लब के अंदर महिला को कथित तौर पर फर्श पर धकेल दिया गया और उसके साथ मारपीट की गई. इसके बाद उसे चौथी मंजिल से पार्किंग की तरफ ले जाया गया जहां पर महिला निर्वस्त्र हालात में फर्श पर पड़ी है.
डीसीपी ईस्ट तब्बू राम पेगू ने कहा कि नाइट क्लब के मैनेजर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने यह भी संकेत दिया है कि पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
पीड़ित महिला की नहीं हो पाई पहचान
हालांकि, वीडियो में दिख रही महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. एक सुरक्षा गार्ड ने कथित तौर पर दावा किया कि एक महिला बाउंसर द्वारा महिला के पहनावे पर आपत्ति जताने के बाद बहस छिड़ गई और बाद में महिला ने बाउंसर पर बोतल से हमला कर दिया. हालांकि, ये दावे स्वतंत्र रूप से स्थापित नहीं किए गए और पुलिस द्वारा जांच की जा रही परिस्थितियों का एक हिस्सा हैं. क्लब मैनेजमेंट ने आरोपों पर कोई विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है.
