Home Latest News & Updates UP में दिल दहला देने वाली वारदात : कहासुनी के बाद इकलौते बेटे ने सिर पर वार कर मां को उतारा मौत के घाट

UP में दिल दहला देने वाली वारदात : कहासुनी के बाद इकलौते बेटे ने सिर पर वार कर मां को उतारा मौत के घाट

by Live Times Admin 2 October 2026, 6:46 PM IST (Updated 2 October 2026, 6:48 PM IST)
2 October 2026, 6:46 PM IST (Updated 2 October 2026, 6:48 PM IST)
लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात: कहासुनी के बाद इकलौते बेटे ने सिर पर वार कर मां को उतारा मौत के घाट

UP Murder: लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र में मां की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. राजेंद्र नगर चौराहे के पास स्थित विजन अपार्टमेंट के फ्लैट में 42 वर्षीय गीता भागचंदानी की हत्या कर दी गई. प्रारंभिक जांच में महिला के करीब 17 वर्षीय नाबालिग बेटे पर हत्या का आरोप लगा है. जानकारी के मुताबिक, नाबालिग मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जूझ रहा था और परिवार से अलग किराए के मकान में रहता था. पिता की ओर से उसके रहने और अन्य खर्चों की व्यवस्था की जाती थी. बताया जा रहा है कि वह अपनी मां से मिलने आया था, इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई. आरोप है कि विवाद के दौरान उसने औजार से मां के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई.

पुलिस ने फ्लैट की घेराबंदी कर शुरू की जांच

पुलिस ने नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं, फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. लखनऊ के राजेंद्र नगर चौराहे के पास स्थित विजन अपार्टमेंट के फ्लैट में 42 वर्षीय महिला की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई. वारदात के बाद घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी. मृतका की पहचान गीता भागचंदानी पत्नी राकेश के रूप में हुई है. गुरुवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस को फ्लैट में महिला की हत्या की सूचना मिली. सूचना मिलते ही नाका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया.

मानसिक रूप से परेशान रहता था आरोपी

मृतका का 17 वर्षीय नाबालिग बेटा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जूझ रहा था. किसी बात को लेकर मां-बेटे के बीच कहासुनी हो गई. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर नाबालिग ने औजार से मां के सिर पर प्रहार कर दिया. गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद नाबालिग मौके पर ही मौजूद मिला. पुलिस ने उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली. फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस घटना में इस्तेमाल औजार और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है. महिला के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस घटना के पीछे की वजह और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है.

शाहजहांपुर में मंदिर के अंदर दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, वारदात के बाद मंदिर परिसर में ही जला दिया शव

  • लखनऊ से भरत सेठी की रिपोर्ट

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?