Ranbir Kapoor Birthday: बॉलीवुड में कुछ एक्टर अपनी एक खास इमेज के लिए पहचाने जाते हैं. कोई रोमांटिक हीरो कहलाता है, कोई एक्शन स्टार तो कोई कॉमेडी का बादशाह. लेकिन रणबीर कपूर उन कलाकारों में हैं, जिन्होंने अपने करियर में बार-बार अपनी ही इमेज को तोड़ने की कोशिश की है. कभी लंबे बाल और घोड़े की नाल जैसी मूंछों में रॉकस्टार बने, कभी संजय दत्त की शक्ल में नजर आए और कभी मस्कुलर बॉडी के साथ रणविजय बनकर स्क्रीन पर छाए. आज रणबीर कपूर का जन्मदिन है और इस खास मौके पर उनकी उन फिल्मों को याद करना अच्छा होगा, जिनमें एक्टर ने सिर्फ कपड़े या हेयरस्टाइल नहीं बदला, बल्कि खुद को किरदार के हिसाब से ढाल दिया. खास बात ये है कि अब उनकी अगली बड़ी फिल्म ‘रामायण’ भी आने वाली है. नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में दिखाई देंगे. इसके अलावा संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर भी कुछ महीनों में रिलीज़ होने वाली है. हालांकि, इन दोनों फिल्मों से पहले रणवीर के बेस्ट कैरेक्टर्स पर एक नज़र डाल लेते हैं.

‘सांवरिया’ से शुरू हुआ सफर
रणबीर कपूर ने साल 2007 में फिल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. शुरुआत में उनकी पहचान एक चॉकलेटी, रोमांटिक और मासूम चेहरे वाले एक्टर की बनी. इसके बाद ‘बचना ऐ हसीनों’, ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ और ‘ये जवानी है दीवानी’ जैसी फिल्मों ने इस इमेज को और मजबूत किया. लेकिन रणबीर शायद सिर्फ इसी इमेज में बंधकर नहीं रहना चाहते थे. धीरे-धीरे उन्होंने ऐसे किरदार चुने, जिनके लिए उन्हें अपना लुक, बॉडी लैंग्वेज और स्क्रीन प्रेजेंस बदलनी पड़ी.
RAW के ‘जेंटलमैन स्पाईमास्टर’ RN Kao की कहानी, जानें कौन हैं जिनपर फिल्म बना रहे हैं करण जौहर

‘रॉकस्टार’
रणबीर कपूर के सबसे शानदार परफॉर्मेंस की बात हो और ‘रॉकस्टार’ का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. इम्तियाज अली की इस फिल्म में रणबीर ने जनार्दन जाखड़ उर्फ जॉर्डन का किरदार निभाया था. फिल्म की शुरुआत में जनार्दन एक सिंपल सा कॉलेज स्टूडेंट है. उसका लुक भी काफी मासूम और नॉर्मल है. लेकिन जैसे-जैसे वो म्यूजिक की दुनिया में आगे बढ़ता है, उसकी पर्सनालिटी पूरी तरह बदलने लगती है. लंबे बाल, दाढ़ी, अलग तरह के कपड़े और चेहरे पर एक बेचैनी, जॉर्डन का ये लुक रणबीर की पिछली फिल्मों से बिल्कुल अलग था. इस फिल्म में हेयरस्टाइल सिर्फ फैशन नहीं था, बल्कि कहानी का हिस्सा बन गया था. आज भी रणबीर के करियर के सबसे आइकॉनिक फिल्मों ‘रॉकस्टार’ का नाम लिया जाता है.

‘रॉकेट सिंह’
रणबीर का एक ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन भी है जिसकी चर्चा ‘रॉकस्टार’ जितनी नहीं होती, लेकिन वो काफी खास है. फिल्म थी ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर’. शिमित अमीन की इस फिल्म में रणबीर ने हरप्रीत सिंह बेदी का किरदार निभाया था. कॉलेज से निकलकर कॉरपोरेट दुनिया में कदम रखने वाला ये यंगस्टर एक आम मिडिल क्लास लड़के जैसा दिखता है. इस किरदार के लिए रणबीर ने दाढ़ी बढ़ाई और पगड़ी पहनी. उनका पूरा लुक एक यंग सिख सेल्समैन जैसा तैयार किया गया था. बताया जाता है कि रणबीर ने दाढ़ी बढ़ाने में करीब पांच हफ्ते लगाए थे. पगड़ी के कपड़े, रंग और लंबाई को लेकर भी काफी तैयारी की गई.

‘बॉम्बे वेलवेट’
इसके बाद रणबीर ने ‘बॉम्बे वेलवेट’ में अपनी बॉय नेक्स्ड डोर वाली इमेज को पीछे छोड़ दिया. अनुराग कश्यप की इस पीरियड क्राइम ड्रामा में उन्होंने जॉनी बलराज का कैरेक्टर निभाया था. ये एक स्ट्रीट फाइटर था, जिसकी दुनिया ग्लैमर नहीं, बल्कि मुश्किल थी. जॉनी के लिए रणबीर का लुक काफी रफ रखा गया. अलग हेयरस्टाइल, पतली मूंछ और अलग बॉडी, इन सबने रणबीर के पुराने किरदारों से बिल्कुल अलग बना दिया. रणबीर ने उस समय एक इंटरव्यू में भी बताया था कि वो जॉनी के साथ अपनी पुरानी इमेज तोड़ना चाहते थे. वो कुछ ऐसा करना चाहते थे, जिससे दर्शकों को लगे कि ये वो रणबीर नहीं हैं जिन्हें लोग अब तक देखते आए हैं. हालांकि, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली, लेकिन रणबीर का ट्रांसफॉर्मेशन लोगों को जरूर पसंद आया.

‘संजू’
अगर किसी ट्रांसफॉर्मेशन ने लोगों को सबसे ज्यादा चौंकाया, तो वो था ‘संजू’. राजकुमार हिरानी की इस फिल्म में रणबीर ने बॉलीवुड स्टार संजय दत्त का रोल निभाया. यहां चैलेंज सिर्फ किसी फिक्शनल कैरेक्टर निभाने का नहीं था. उन्हें एक रीयल इंसान के अलग-अलग दौर को पर्दे पर दिखाना था. यंग संजय दत्त से लेकर ओल्ड संजय तक, रणबीर के लुक में लगातार बदलाव किया गया. बाल, दाढ़ी, बॉडी और स्टाइलिंग, हर चीज को अलग-अलग फेज़ के हिसाब से तैयार किया गया. फिल्म रिलीज होने से पहले ही रणबीर और संजय दत्त के लुक को लेकर बातें होने लगीं. फिल्म देखकर कई बार लगा कि स्क्रीन पर रणबीर नहीं संजय दत्त ही हैं.

‘एनिमल’
फिर आया ‘एनिमल’, जिसने रणबीर कपूर की स्क्रीन इमेज को ही एक नया मोड़ दे दिया. संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म में रणबीर ने रणविजय सिंह का किरदार निभाया. इस रोल के लिए उनका लुक काफी गुस्सैल और रफ रखा गया. लंबे बिखरे बाल, घनी दाढ़ी और मस्कुलर बॉडी ने रणबीर को उनके पुराने रोमांटिक हीरो वाले अंदाज से बिल्कुल अलग कर दिया. खास बात ये थी कि ‘एनिमल’ से कुछ टाइम पहले लोगों ने उन्हें ‘तू झूठी मैं मक्कार’ फिल्म में देखा था. इस फिल्म में रणबीर का क्लीन कट लुक दिखा. ऐसे में ‘एनिमल’ के रणविजय का ट्रांसफॉर्मेशन ऑडियन्स को काफी पसंद आया. इस लुक के पीछे रणबीर की फिजिकल काफी काफी बड़ी थी. फिटनेस ट्रेनर के साथ रणवीर की वर्कआउट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए. वहीं, हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हक़ीम ने भी रणबीर के हेयरस्टाइल से जुड़ी दिलचस्प बात शेयर की थी. बताया गया कि शुरुआत में लंबे बालों को लेकर चर्चा हुई थी क्योंकि रणबीर का लुक ‘संजू’ से मिलता-जुलता लग सकता था. लेकिन आखिरकार यही लंबे बाल रणविजय की पहचान बन गए.

Ranbir Kapoor का खूनी और रेट्रो अवतार! Love and War के पहले लुक ने बढ़ाया फिल्म का रोमांच
अब बारी ‘रामायण’ की
रणबीर कपूर के ट्रांसफॉर्मेशन की ये कहानी अब एक ऐसे किरदार तक पहुंच रही है, जिसे निभाना किसी भी एक्टर के लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी है. नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में रणबीर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं. उनके साथ साई पल्लवी सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. वहीं, रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में हैं. फिल्म के टीजर में रणबीर को राम के रूप में देखना उनके फैंस के लिए अलग एक्सपीरियंस है. इसके अलावा रणबीर संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर में भी दिखाई देंगे. हाल ही में फिल्म से रणबीर का पहला लुक रिलीज किया गया है, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. यानी ‘रॉकस्टार’ में उन्हें एक परेशान और जुनूनी म्यूजिशियन दिखना था. ‘बॉम्बे वेलवेट’ में एक स्ट्रीट फाइटर और ‘संजू’ में एक रियल पर्सनालिटी.

‘बर्फी!’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की रेंज
रणबीर रणबीर कपूर के करियर की बेहतरीन फिल्मों और कैरेक्टर्स की बात हो और ‘बर्फी!’ का जिक्र ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. अनुराग बसु के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में एक ऐसे लड़के का रोल किया जो बोल नहीं सकता और सुन भी नहीं सकता. उसकी शरारत, मासूमियत और इमोशन बॉडी लैंग्वेज से नज़र आती है. यहां रणबीर को अपने चेहरे और एक्सप्रेशन के साथ एक्टिंग करनी पड़ी. बिना कुछ बोले उन्होंने बर्फी के किरदार को ऑडियन्स से जोड़ दिया. वैसे, इस फिल्म में रणबीर का फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से ज्यादा परफॉर्मेंस ट्रांसफॉर्मेशन था. इसके अलावा करण जौहर की ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में रणबीर का अंदाज बिल्कुल अलग था. अयान के किरदार में वो एक ऐसे यंगस्टर बने, जो दोस्ती, प्यार, रिजेक्शन और हार्टब्रेक के बीच उलझा रहता है. यहां उनका लुक मॉर्डन रोमांटिक हीरो वाला था, लेकिन किरदार की इमोशनल जर्नी काफी डीप थी. यानी रणबीर की खासियत सिर्फ ये नहीं है कि वो अपने बाल या दाढ़ी बदल लेते हैं. उनकी असली खासियत ये है कि वो अलग-अलग किरदारों के साथ अपनी बॉडी लैंग्वेज, एक्सप्रेशन और पर्सनालिटी भी बदलने की कोशिश करते हैं.

रणबीर का सफर
‘सांवरिया’ के मासूम रणबीर से लेकर ‘रॉकस्टार’ के जॉर्डन, ‘बॉम्बे वेलवेट’ के जॉनी बलराज, ‘संजू’ के संजय दत्त और ‘एनिमल’ के रणविजय तक उनका सफर काफी दिलचस्प रहा है. हर फिल्म में उन्होंने अपनी पिछली इमेज से कुछ दूरी बनाने की कोशिश की. कभी बाल बढ़ाए, कभी दाढ़ी रखी, कभी बॉडी बदली. अब इस सफर में अगला पड़ाव है भगवान राम का किरदार. वैसे, ये भूमिका इसलिए भी खास है क्योंकि रणबीर को पहली बार एक ऐसे किरदार में देखा जाएगा, जिसकी पहचान भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपरा में जुड़ी हुई है. फिलहाल इतना जरूर कहा जा सकता है कि रणबीर कपूर ने अपने करियर में बार-बार ये साबित किया है कि वो सिर्फ एक ही तरह के एक्टर बनकर रहने में यकीन नहीं रखते. जनार्दन से जॉर्डन, हरप्रीत से जॉनी, संजय दत्त से रणविजय और अब राम, रणबीर की कहानी सिर्फ किरदार बदलने की नहीं, बल्कि हर बार खुद को नए तरीके से पेश करने की है.
Devdas की कहानी नहीं हुई पुरानी, हर दौर में बदला अंदाज; जानें क्यों बार-बार बनी ये फिल्म
