Home लाइफस्टाइल ये है Taapsee Pannu के एक्शन अवतार के पीछे का सीक्रेट, मूंग दाल से मछली तक ऐसा था Gandhari का डाइट प्लान

ये है Taapsee Pannu के एक्शन अवतार के पीछे का सीक्रेट, मूंग दाल से मछली तक ऐसा था Gandhari का डाइट प्लान

by Preeti Pal 8 September 2026, 1:49 PM IST
8 September 2026, 1:49 PM IST
Taapsee Pannu एक्शन अवतार के पीछे का सीक्रेट, मूंग दाल से मछली तक ऐसा था डाइट प्लान

Taapsee Pannu Gandhari Diet: तापसी पन्नू जब पर्दे पर एक्शन करती हैं तो उनकी फिटनेस और स्टैमिना देखकर यही लगता है कि इसके पीछे मुश्किल डाइट और घंटों की ट्रेनिंग होगी. लेकिन उनकी नई फिल्म ‘गंधारी’ की तैयारी के दौरान कहानी थोड़ी अलग थी. इस बार फोकस सिर्फ ज्यादा प्रोटीन खाने या वजन कम करने पर नहीं, बल्कि ताकत, स्टैमिना और बॉडी की रिकवरी को बेहतर बनाने पर था. इसके लिए तापसी ने खास डाइट और फिटनेस रूटीन फॉलो किया.

प्रोटीन पर नहीं था फोकस

आजकल फिटनेस की बात आते ही सबसे पहले प्रोटीन का नाम लिया जाता है. लेकिन तापसी के मामले में डाइट का फोकस सिर्फ प्रोटीन बढ़ाना नहीं था. उनकी डायटीशियन मुनमुन गनेरीवाल ने ऐसा प्लान तैयार किया जिसमें खाने के साथ सही टाइमिंग, पानी, नींद और रिकवरी को भी बराबर रखा गया. इस डाइट में भारतीय खाने को खास जगह मिली. मूंग दाल जैसे सिंपल और हल्के खाने से लेकर मछली तक को शामिल किया गया. यानी फिट रहने के लिए हर वक्त महंगे या विदेशी सुपरफूड की जरूरत नहीं है. घर के नॉर्मल खाने से भी शरीर को अच्छा न्यूट्रिशन मिल सकता है.

56 लाख की घड़ी और बैग! Kangana Ranaut के पार्लियामेंट लुक ने खींचा फैशन लवर्स का ध्यान

डाइट का हिस्सा

तापसी के डाइट प्लान में मूंग दाल सबसे अच्छा ऑप्शन रही. ये हल्की होती है और भारतीय घरों में आसानी से मिल जाती है. इसके अलावा मछली को भी खाने में रखा गया, ताकि शरीर को जरूरी पोषण मिल सके. तापसी की पूरी डाइट को एक्ट्रेस की शूटिंग और ट्रेनिंग की जरूरत के हिसाब से तैयार किया गया था. क्योंकि ‘गंधारी’ में एक्शन सीक्वेंस काफी डिमांडिंग थे. ऐसे में बॉडी को सिर्फ मजबूत बनाना ही नहीं, बल्कि लंबे समय तक एक्टिव रखने और मेहनत के बाद जल्दी रिकवर करने पर भी ध्यान दिया गया.

सप्लीमेंट्स भी सोच समझकर

डाइट में सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल भी किया गया, लेकिन उनका मकसद खाने की जगह लेना नहीं था. इन्हें जरूरत के हिसाब से न्यूट्रिशन को सपोर्ट करने के लिए इस्तेमाल किया गया. यानी बेस हमेशा असली और बैलेंस खाना ही रहा. इस तरह से तापसी के खाने, एक्सरसाइज, नींद और लाइफस्टाइल का ध्यान रखा गया.

सिर्फ जिम जाना फिटनेस नहीं

तापसी की कहानी से एक बात साफ है कि फिटनेस सिर्फ घंटों जिम में पसीना बहाने या खाना कम करने का नाम नहीं है. अगर शरीर को लगातार एक्शन, शूटिंग और लंबे काम के लिए तैयार रखना है तो सही खाना, आराम और रिकवरी भी उतने ही जरूरी हैं. वहीं, नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई तापसी की फिल्म ‘गंधारी’ में उनका दमदार एक्शन सिर्फ पर्दे पर दिखने वाली मेहनत नहीं है. इसके पीछे सही खाना, सही ट्रेनिंग और रिकवरी का पूरा प्लान है.

स्वास्थ्य का खजाना है लौकी: जानिए कब, कैसे और क्यों करें इसका इस्तेमाल, ना करें सेवन में लापरवाही

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?