Home Latest News & Updates Stock Market में फिर गिरावट, लुढ़क गए सेंसेक्स और निफ्टी; इस वजह से बिगड़ी बाज़ार की हालत

Stock Market में फिर गिरावट, लुढ़क गए सेंसेक्स और निफ्टी; इस वजह से बिगड़ी बाज़ार की हालत

by Preeti Pal 8 September 2026, 11:59 AM IST
8 September 2026, 11:59 AM IST
Stock Market में फिर गिरावट, लुढ़क गए सेंसेक्स और निफ्टी; इस वजह से बिगड़ी बाज़ार की हालत

Stock Market Updates:भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को एक बार फिर बिकवाली का दबाव देखने को मिला. शुरुआती कारोबार से ही सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में नजर आए. दिन चढ़ने के साथ ये गिरावट बढ़ती गई. सुबह करीब 11:29 बजे सेंसेक्स 435.63 अंक यानी 0.57 फीसदी टूटकर 75,697.18 के स्तर पर आ गया. वहीं, निफ्टी 103.55 अंक यानी 0.44 फीसदी गिरकर 23,675.60 पर कारोबार कर रहा था. बाजार में सबसे ज्यादा दबाव ऑयल, गैस और प्राइवेट बैंक के शेयरों पर दिखा.

क्यों गिर रहा है बाजार?

शेयर बाजार की इस कमजोरी के पीछे सबसे बड़ी वजह कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें मानी जा रही हैं. मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने से ग्लोबल मार्केट में क्रूड की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है. मंगलवार को कच्चा तेल करीब 97 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया. वैसे भी, भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चे तेल के आयात से पूरा करता है. ऐसे में महंगा तेल देश की इकोनॉमी, महंगाई और कंपनियों की लागत पर दबाव डाल सकता है. इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर भी निवेशक सतर्क हैं. बाजार में ये चिंता बनी हुई है कि महंगाई और मजबूत अमेरिकी आर्थिक संकेतकों के बीच ब्याज दरों में सख्ती का बनी रह सकती है. ऐसे में विदेशी निवेशकों का रुख भी बाजार की चाल के लिए अहम हो गया है.

ऑयल और गैस के शेयरों पर दबाव

सेक्टर की बात करें तो निफ्टी ऑयल एंड गैस करीब 0.86 फीसदी नीचे रहा. इन्फ्रास्ट्रक्चर में करीब 0.56 फीसदी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 0.49 फीसदी की गिरावट देखी गई. ऑटो और IT शेयर भी करीब 0.4 फीसदी कमजोर रहे. वहीं, बैंक निफ्टी में लगभग 0.27 फीसदी की गिरावट रही. दूसरी तरफ मीडिया, मेटल और फार्मा शेयरों ने बाजार की गिरावट को कुछ हद तक संभालने की कोशिश की. मीडिया इंडेक्स में 1.5 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली.

Stock Market में फिर उठापटक, IT और बैंकिंग शेयरों ने बढ़ाई चिंता; सेंसेक्स 370 अंक फिसला

इन शेयरों में दिखी बड़ी हलचल

स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन की बात करें तो जुबिलेंट फार्माोवा के शेयर करीब 6.26 फीसदी चढ़कर 1,012.45 रुपये पर पहुंच गए. कंपनी के शेयर में ट्रेडिंग वॉल्यूम भी नॉर्मल से काफी ज्यादा रहा. पीरामल फार्मा के शेयर में भी करीब 4.73 फीसदी की तेजी रही. ये 230 रुपये के आसपास पहुंच गया. कल्याण ज्वैलर्स इंडिया के शेयर करीब 2 फीसदी ऊपर रहे. हालांकि, दूसरी तरफ मारुति सुज़ुकी के शेयर 1.21 फीसदी टूटे. भारती एयरटेल करीब 0.94 फीसदी और लार्सन एंड टुब्रो 0.81 फीसदी नीचे रहे. ट्रेंट, TMPV और श्रीराम फाइनेंस में भी कमजोरी दिखाई दी.

कैसी रहेगी बाजार की चाल?

बाजार में गिरावट के बावजूद सोमवार को विदेशी और घरेलू संस्थागत निवेशकों ने खरीदारी की थी. 7 सितंबर को FIIs ने करीब 280.13 करोड़ रुपये और DIIs ने करीब 566.76 करोड़ रुपये की खरीदारी की. इससे बाजार को कुछ सहारा जरूर मिला. हालांकि, मंगलवार को बढ़ते तेल दाम और मिडिल ईस्ट टेंशन ने फिर से सेंटीमेंट कमजोर कर दिया. फिलहाल बाजार का मूड साफ कह रहा है कि निवेशकों को जल्दबाजी के बजाय सतर्क रहने की जरूरत है. महंगा क्रूड, मिडिल ईस्ट का तनाव, ब्याज दरों की चिंता और विदेशी निवेशकों की चाल आने वाले दिनों में सेंसेक्स और निफ्टी की दिशा तय करने में बड़ा रोल प्ले कर सकते हैं.

News Source: PTI

कच्चे तेल की गर्मी और US रेट हाइक की चिंता से Stock Market में हड़कंप, Sensex 382 अंक टूटा

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?