Cyber Crime: केरल के कोट्टियम में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का प्राइवेट वीडियो पोर्न वेबसाइट पर अपलोड कर दिया. पुलिस ने अश्लीलता फैलाने के आरोप में 31 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि वह अपनी चार वर्षीय बेटी के सामने भी अश्लील हरकतें करता था. पुलिस के मुताबिक, आरोपी मय्यानाड का रहने वाला है और पिछले चार साल से अपनी पत्नी और बेटी के साथ ब्रिटेन में रह रहा था. दोनों ने छह साल पहले प्रेम विवाह किया था.
ब्रिटेन में रहता था परिवार
इस पूरे मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब पीड़ित महिला की सहेलियों ने उस बताया कि जब वह ब्रिटेन में रहती थी, तब उसके प्राइवेट वीडियो पोर्न वेबसाइट पर शेयर किए गए थे. दूसरी ओर, पुलिस ने बताया कि शुरुआत में महिला ने अपने पति को चेतावनी थी. हालांकि, जब वह माना नहीं और उसका मोबाइल चेक किया तो उसमें कथित तौर पर एक वीडियो मिला जिसमें वह अपनी बेटी के सामने अश्लील हरकत कर रहा था. इसके बाद ये फैमिली केरल लौट आई और यहां पर आरोपी की तीन दिन तक काउंसलिंग हुई.
पुलिस ने बताया कि काउंसलिंग होने के बाद भी उसने कथित तौर पर अपनी बेटी के सामने एक और अश्लील वीडियो बनाया. इस दौरान जब महिला ने उस घटना के बारे में पूछा तो आरोपी ने कथित तौर पर उसके मारपीट की. इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा.
15 साल की बच्ची से टीचर की दरिंदगी, दुष्कर्म और गर्भपात के बाद मौत; हिरासत में हैवान
वाइफ-स्वैपिंग का भी डाला था दबाव
शुरुआती जानकारी से पता चला है कि पुलिस ने महिला का बयान लेने के बाद केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि वीडियो की जांच के बाद बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम’ (POCSO) के तहत एक अलग मामला दर्ज किया गया. वहीं, घटना के बाद आरोपी कथित तौर पर फरार हो गया और पुलिस ने आरोपी को काफी मशक्कत के बाद ढूंढ निकाला. शिकायतकर्ता का पक्ष रखने वाले वकील प्रशांत वी कुरुप ने आरोप लगाया कि आरोपी ने अपनी पत्नी पर ‘वाइफ-स्वैपिंग’ (पत्नी की अदला-बदली) में शामिल होने के लिए दबाव बनाया था.
पुलिस ने शुरुआत में कोताही बरती
प्रशांत वी कुरुप ने बताया कि वह इसके लिए कभी सहमत नहीं हुई. आरोपी ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी और अपनी पत्नी के साथ UK चले गया था. ऐसा लगता है कि काउंसलिंग के बाद भी वह कथित अपराध करता रहा. कुरुप ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायकर्ता का बयान दर्ज करने और जांच करने में पुलिस की ओर से कोताही बरती गई. इसके बाद जब हमने केरल हाई कोर्ट जाने का फैसला किया तो पुलिस ने खुद ही जांच शुरू कर दी और फिर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया.
स्पा सेंटरों पर पुलिस का शिकंजा! दिल्ली में दो जगह छापेमारी, 21 महिलाओं का किया गया रेस्क्यू
News Source: PTI
