Home Latest News & Updates पिता की हैवानियत! दो साल के बेटे को जमीन पर पटका, गर्म प्लेट से जलाया हाथ; पत्नी से चल रहा था विवाद

पिता की हैवानियत! दो साल के बेटे को जमीन पर पटका, गर्म प्लेट से जलाया हाथ; पत्नी से चल रहा था विवाद

by Sachin Kumar 19 September 2026, 7:46 PM IST
19 September 2026, 7:46 PM IST
Thane district Two-year-old son thrown ground

Maharashtra News: महाराष्ट्र के कल्याण से दो साल के बच्चे के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपने दो साल के बेटे के साथ बेरहमी से मारपीट की. उसने बच्चे को जमीन पर पटक दिया और इसके बाद गर्म प्लेट से उसका हाथ जला दिया. बताया जा रहा है कि बच्चा डर की वजह से आरोपी से दूर रहता था. एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपी राहुल सुरेश विसाले और उसकी पत्नी रोहिणी कल्याण पश्चिम के परनाका इलाके में रहते हैं. दोनों के बीच घरेलू विवाद चल रहा है और यह मामला अदालत तक पहुंच चुका है.

दूर भागने की वजह से आरोपी को गुस्सा आया

रोहणी ने थाने में दर्ज अपनी शिकायत में बताया कि 13 सितंबर की रात करीब 11 बजे आरोपी को उस वक्त गुस्सा आ गया जब उसने देखा कि बच्चा उससे दूर भाग रहा है. उसने बच्चे को जमीन पर पटक दिया. इसके अलावा विसाले ने अपने बच्चे का हाथ एक गर्म प्लेट में दबा दिया, जिससे बच्चे की तीन उंगलियां जल गईं. साथ ही जब रोहिणी ने अपने बच्चे को बचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी. विसाले ने अपनी पत्नी को झाडू से मारना शुरू कर दिया.

स्पा सेंटर की आड़ में धंधा! गुरुग्राम में 18 ठिकानों पर पुलिस की रेड, 30 महिलाएं और 20 पुरुष हिरासत में

कोर्ट भी पहुंच चुका है घरेलू विवाद

पति-पत्नी के बीच वैवाहिक विवाद चल रहे थे और मामला पहले भी कोर्ट में तक पहुंचा था. कोर्ट ने रोहिणी को सलाह दी थी कि वह सुलह की कोशिश के लिए दो महीने तक अपने पति के साथ रहे. इन निर्देशों के बाद रोहिणी अपने माता-पिता के घर से वापस अपने पति के घर चली गई थी. अधिकारी ने बताया कि अपनी शिकायत में रोहिणी ने कहा कि उसका पति उनके पुराने झगड़ों को लेकर नाराज था. इसकी वजह से उसने उस पर और उनके बच्चे पर बेरहमी से हमला किया.

विभिन्न धाराओं में आरोपी पर केस दर्ज हुआ

महिला ने आगे कहा कि विसाले के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. हालांकि, अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है.

पति का पहली पत्नी से मिलना नहीं था मंजूर, प्रेमी संग रची हत्या की साजिश; नहर किनारे मिली लाश

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?