Home Top News कौन है ‘किंग ऑफ उत्तराखंड’? जिसको पुलिस ने किया गिरफ्तार; लोगों से करते थे अवैध वसूली

कौन है ‘किंग ऑफ उत्तराखंड’? जिसको पुलिस ने किया गिरफ्तार; लोगों से करते थे अवैध वसूली

by Sachin Kumar 24 August 2026, 1:11 PM IST (Updated 24 August 2026, 2:30 PM IST)
24 August 2026, 1:11 PM IST (Updated 24 August 2026, 2:30 PM IST)
Police arrest leader King of Uttarakhand

Uttarakhand News: उत्तराखंड में डराने-धमकाने, मारपीट, जबरन वसूली और ब्लैकमेलिंग के आरोप में पुलिस ने ‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ के नाम से मशहूर जगजीत सिंह जग्गा समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है. ऋषिकेश निवासी कथित सरगना जगजीत उर्फ जग्गा का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ 10 से अधिक मामले दर्ज हैं. आरोप है कि वह खुद को ‘किंग’ बताकर लोगों में डर का माहौल पैदा करता था और अपने साथियों के साथ मिलकर जबरन वसूली और ब्लैकमेलिंग जैसी गतिविधियों को अंजाम देता था.

अवैध वसूली का कर रहे थे काम

ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि जगजीत लंबे समय से भूमि और पारिवारिक विवादों में लोगों को डराने-धमकाने के बाद उनसे कथित तौर पर अवैध वसूली कर रहा था. मालूम हो कि 9 अगस्त को जगजीत की अगुवाई में एक गैंग ने ऋषिकेश कोतवाली में विरोध प्रदर्शन किया था. प्रदर्शनकारी ‘रंगा-बिल्ला’ नाम से चर्चित दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे, जिन पर कथित तौर पर शहर में जबरन वसूली करने के आरोप हैं. प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि रंगा-बिल्ला का विरोध करने पर उनके खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए, लेकिन कथित जबरन वसूली के मामलों में दोनों के खिलाफ कोई FIR दर्ज नहीं की गई.

लाल किला ब्लास्ट और टेरर फंडिंग का डर दिखाकर लूटे 30 लाख, साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़

पोस्ट पर लिखा था- ‘रंगा-बिल्ला’

इससे पहले शहर में कई जगहों पर पोस्ट लगाए गए थे. इन पोस्टरों में AI से बनी दो तस्वीरें थीं. उस पर ‘रंगा-बिल्ला’ लिखा था. साथ ही उन शहर में चल रहे कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स से जुड़े मामलों में जबरन वसूली आरोप लगाया गया था. ऋषिकेश के सर्कल ऑफिसर (CO) तुषार बोरा ने बताया कि जग्गा (39), प्रणव उर्फ राघव बत्रा (20) और दीपेश कुमार (27) को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस की एक टीम अब रवि गुप्ता की तलाश में कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

धमकी देकर गैंग करता था ब्लैकमेल

सर्कल ऑफिसर ने बताया कि ऋषिकेश पुलिस स्टेशन में सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है. ये सभी ऋषिकेश के ही रहने वाले हैं. तुषार बोरा ने बताया कि जग्गा अपने साथियों के साथ मिलकर जमीन और पारिवारिक विवादों में शामिल लोगों को डराता-धमकाता था. साथ ही रसूख का इस्तेमाल करके जबरदस्ती इन विवादों को सुलझाने की कोशिश करता था. आरोप है कि यह गैंग लोगों की तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल भी करता था. बोरा ने बताया कि गैंग के सदस्य घरों में घुसने, निवासियों के साथ मारपीट करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने जैसी आपराधिक गतिविधियों में भी शामिल पाए गए.

ड्रग्स के धंधे से आतंकी फंडिंग का खेल! दिल्ली क्राइम ब्रांच ने भारत-कनाडा नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?