Home अपराध पंजाब में लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा

पंजाब में लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा

by Farha Siddiqui 10 February 2024, 2:40 PM IST (Updated 30 October 2025, 12:11 PM IST)
10 February 2024, 2:40 PM IST (Updated 30 October 2025, 12:11 PM IST)
पंजाब में लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा, पुलिस ने 5 लुटेरों को किया गिरफ्तार

10 February 2024

पुलिस ने 5 लुटेरों को किया गिरफ्तार

अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। आज पंजाब पुलिस ने नेशनल हाइवे पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पांच लोगों को लूट के आरोप में गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है।

लुटेरों से हथियार जब्त

डीजीपी गौरव यादव ने मामले के जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के पास से तीन पिस्तौल, एक गाड़ी और 20 कारतूस जब्त किए गए हैं।  यह गिरोह दिल्ली से चलाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ दिल्ली में धारा-307, 395, 392, 382, 379 और आर्म्स एक्ट के तहत 20 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।

लूट की रच रहे थे साजिश

गिरोह को गिरफ्तार करने के बाद डीजीपी का कहना है कि आरोपी लुधियाना और जालंधर में अपराध को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। और पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?